समीर अंजान: क्यों ‘धुरंधर’ पर फूटा गीतकार का गुस्सा? फिल्म इंडस्ट्री के नए संगीतकारों पर बोली यह बड़ी बात
Sameer Anjaan On Dhurandhar: गीतकार समीर अंजान ने फिल्म इंडस्ट्री के संगीत में बदलते हालात पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने पुराने गानों को बैकग्राउंड में उपयोग करने के लिए ‘धुरंधर’ पर तीखी प्रतिक्रिया दी। जानें क्या बोले समीर….
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर गीतकार समीर अंजान ने आदित्य धर की ‘धुरंधर की कड़ी अलोचना की है। इस दौरान समीर ने फिल्म इंडस्ट्री में संगीत की मौजूदा हालात पर भी काफी कुछ कहा। जानें क्या बोले समीर…
पुराने गानों पर क्या बोले समीर
दिग्गज गीतकार समीर अंजान ने कई हिट फिल्मों में संगीत दिया है। उन्होंने हाल ही में ‘धुरंधर’ में उपयोग किये गए पुराने गानों की काफी आलोचना की। कोमल नहाटा से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘जो चीज अच्छी होती है, वही लंबे समय तक चलती है। इसलिए 100 साल बाद भी पुराने गाने सुनने वाले ढूंढ ही लेंगे। एक प्रोड्यूसर ने मुझे बताया कि उन्होंने अपने ऑफिस में सिर्फ युवा लोगों को ही काम पर रखा है। मैंने पूछा, 'अच्छी बात है, कब से रखा है आपने?' उन्होंने जवाब दिया, '5-6 साल से'। एक समय था जब आपकी कंपनी हर साल 10 सुपरहिट एल्बम देती थी। लेकिन पिछले 5-6 साल में ऐसा नहीं हुआ है। तो फिर आपने किन लोगों को काम पर रखा है?'
नए और पुराने टैलेंट का हो मिश्रण
समीर अंजान ने आगे अपनी बातचीत में आगे कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा कि युवा लोग टैलेंटेड नहीं हैं। लेकिन जब पुराने और नए लोग साथ मिलकर काम करते हैं, तो यह फायदेमंद हो सकता है। मैंने 'फालतू’ में सचिन-जिगर के साथ काम किया और 'आल्तू जलालतू' और 'चार बज गए लेकिन पार्टी अभी बाकी है' जैसे गाने लिखे। इन गानों से मैंने साबित किया कि मैं युवाओं के साथ मिलकर काम कर सकता हूं और ऐसे युवा-जोश वाले गाने बना सकता हूं।'
'धुरंधर' पर दी कड़ी प्रतिक्रिया
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' पर समीर ने कहा, 'यही कारण है कि संगीत का फिल्म इंडस्ट्री में यह हाल हुआ है। ऊपर से 'धुरंधर' ने और सत्यानाश किया। उन्होंने संगीत को उठाकर बैकग्राउंड में डाल दिया। 'धुरंधर द रिवेंज' में मेरे गाने 'हम प्यार करने वाले, दुनिया से ना डरने वाले' को दोबारा बनाया। लेकिन स्क्रीन पर, गोलियां चल रही हैं भाई? अब यह मेरे पिता का उद्योग नहीं है कि मैं ऐसी प्रथाओं को रोक सकता हूं। अजय देवगन की चौहान का टीजर देखें। 'जुम्मा चुम्मा' बैकग्राउंड में बजता है जबकि सारा एक्शन स्क्रीन पर होता है।'
अरिजीत के इंडस्ट्री छोड़ने की वजह बताई
अपने इंटरव्यू में आगे समीर अंजान ने अरिजीत सिंह के इंडस्ट्री छोड़ने पर कहा, ‘इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि अरिजीत सिंह परेशान हो गए और इंडस्ट्री छोड़ दी। उनके लिए काम एक जैसा हो गया था; ज्यादातर गानों का साउंड एक जैसा ही होता है। उन्हें वैरायटी नहीं मिल रही थी। उस जमाने में उदित नारायण और दूसरे गायकों को अलग-अलग तरह के गाने मिलते थे।’
समीर अंजान बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार हैं। उन्होंने 4,500 से अधिक गाने लिखे हैं। 2015 में उन्हें सबसे विपुल बॉलीवुड गीतकार के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई थी।
समीर मशहूर हिंदी गीतकार लालजी पांडे 'अंजान' के बेटे हैं। समीर ने अपने करियर में तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने 'आशिकी', 'दिल', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', और 'तेरे नाम' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए यादगार गाने लिखे हैं।