फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramya Krishnan Birthday: Baahubali fame actress career Movies And Unknown Facts Of Life

राम्या कृष्णन जन्मदिन: 14 की उम्र में किया डेब्यू, अमिताभ-शाहरुख संग किया रोमांस; ‘बाहुबली' से मिली नई पहचान

Tue, 15 Sep 2026 07:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 15 Sep 2026 07:18 AM IST
सार

Ramya Krishnan Birthday: अभिनेत्री राम्या कृष्णन का आज 15 सितंबर को जन्मदिन है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक काम करने वाली राम्या ने 14 वर्ष की उम्र में सिनेमा की दुनिया में कदम रख दिए थे। जानिए उनके बारे में..

विज्ञापन
Ramya Krishnan Birthday: Baahubali fame actress career Movies And Unknown Facts Of Life
राम्या कृष्णन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री राम्या कृष्णन को आप 'बाहुबली' की 'राजमाता' शिवागामी के रूप में जानते होंगे। आखिर, इसी किरदार ने उन्हें लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया भी है। मगर, करियर की बात करें तो 'राजमाता' बनने से पहले वे साउथ से बॉलीवुड तक कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी थीं। हिंदी इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान तक, कई बड़े सितारों के साथ उन्होंने काम किया। आज 56वें जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी बातें...

विज्ञापन

Ramya Krishnan Birthday: Baahubali fame actress career Movies And Unknown Facts Of Life
राम्या कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम@meramyakrishnan

तमिल फिल्म से किया था आगाज
राम्या कृष्णन का जन्म 15 सितंबर 1970 को चेन्नई में हुआ था। 14 साल की उम्र में राम्या ने तमिल फिल्म 'वेल्लई मनासु' (1984) से डेब्यू किया। 'बाहुबली' में राम्या का गुस्सैल और रौद्र रूप देखने को मिला था। उनके पहले की फिल्मों को देखें तो वो ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में दिखी थीं। डेब्यू से लेकर अब तक, इतने वर्षों में उनके पहनावे और अंदाज में काफी बदलाव आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ramya Krishnan Birthday: Baahubali fame actress career Movies And Unknown Facts Of Life
राम्या कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की चकाचौंध ने किया आकर्षित
राम्या ने साउथ में तेलुगु, मलायलम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया है। इनकी पहली मलयालम फिल्म 'नीरम पुलारुमबोल' थी, जो 1986 में आई। वहीं, पहली तेलुगु  फिल्म 'भलाए मिथरुलु' थी।
राम्या ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड का रुख किया। दरअसल, राम्या साउथ इंडस्ट्री में पहले से ही अच्छा काम कर रहीं थीं, लेकिन बॉलीवुड की चकाचौंध उन्हें हिंदी फिल्मों में खींच लाई। राम्या को पहली हिंदी फिल्म 1988 में मिली। ये फिल्म थी 'दयावान' जिसमें उनके साथ विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित थीं। हालांकि इस फिल्म में उन्हें कुछ खास पहचान नहीं दिलाई, क्योंकि इसमें वो एक डांसर के किरदार में थीं।

विज्ञापन

Ramya Krishnan Birthday: Baahubali fame actress career Movies And Unknown Facts Of Life
शाहरुख खान-संजय दत्त-राम्या - फोटो : सोशल मीडिया

यश चोपड़ा की फिल्म में दिया था 'लिपलॉक' सीन

  • साल 1993 में उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से हिंदी सिनेमा जगत में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर कदम रखा। 
  • बॉलीवुड में राम्या अपने बोल्ड अंदाज के चलते खूब सुर्खियों में रहीं। 
  • फिल्म 'परंपरा' में तो उन्होंने उम्र में 24 साल बड़े एक्टर विनोद खन्ना के साथ एक लिपलॉक किया जो खूब चर्चित रहा।
  • इसके बाद राम्या ने सुभाष घई की 'खलनायक', महेश भट्ट की 'चाहत' और डेविड धवन की 'बनारसी बाबू' और 'बड़े मियां छोटे मियां' में अभिनय किया। 
  • साल 1993 में रिलीज 'खलनायक' में राम्या का बहुत छोटा सा किरदार है। मगर, वे इसमें भी छा गईं। 
  • राम्या ने शाहरुख के साथ फिल्म 'चाहत' में रोमांस किया था। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट पूजा भट्ट थीं। फिल्म का गाना 'दिल की तनहाई' सुपरहिट हुआ था। इस फिल्म में राम्या को बहुत पसंद किया गया था।
  • साल 1998 में आई फिल्म 'बड़े मियां-छोटे मियां' में अभिनेत्री ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया था।
  • 1997 में राम्या ने फिल्म 'शपथ' में जैकी श्रॉफ के साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों ने रोमांस किया था। 

Ramya Krishnan Birthday: Baahubali fame actress career Movies And Unknown Facts Of Life
राम्या कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी की वजह से हाथ लगा राजमाता का रोल
फिल्म 'बाहुबली' राम्या के करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई। कम ही लोगों को पता होगा कि शिवगामी के रोल के लिए पहले दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से बात की गई थी लेकिन ज्यादा फीस मांगने की वजह से निर्देशक राजामौली ने राम्या को साइन कर लिया और इस फिल्म ने राम्या को एक नई पहचान दिलाई।
राम्या कृष्णन अभी तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

Ramya Krishnan Birthday: Baahubali fame actress career Movies And Unknown Facts Of Life
राम्या कृष्णन अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@meramyakrishnan

राम्या कृष्णन की निजी जिंदगी
राम्या कृष्णन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने तेलुगु फिल्म निर्देशक कृष्णा वामसी से 12 जून 2003 को शादी की। उनका एक बेटा ऋत्विक है। बता दें कि मशहूर तमिल अभिनेता, कॉमेडियन और राज्यसभा के पूर्व सदस्य दिवंगत चो रामास्वामी राम्या के मामा थे। 
राम्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'राका' में दमदार भूमिका निभाती नजर आएंगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ramya Krishnan (@meramyakrishnan)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed