{"_id":"6a085a5e121a0d1b6b0a3b08","slug":"video-mothers-touch-gives-new-life-to-newborns-dr-anupama-verma-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: डॉ. अनुपमा वर्मा बोलीं-मां के स्पर्श से नवजातों को मिलती है नई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: डॉ. अनुपमा वर्मा बोलीं-मां के स्पर्श से नवजातों को मिलती है नई जिंदगी
मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के बाल एवं शिशु रोग विभाग द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय कंगारू मदर केयर डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। उत्तर प्रदेश एनएनएफ के तत्वावधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य कम वजन वाले और समय से पहले जन्मे नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण में कंगारू मदर केयर (केएमसी) की भूमिका के प्रति माताओं, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि कंगारू मदर केयर केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि मां और शिशु के बीच स्नेह, सुरक्षा और विश्वास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि हर नवजात को मां का स्पर्श और देखभाल मिलना स्वस्थ भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।
इस अवसर पर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के पोस्ट नेटल वार्ड और मैटरनिटी वार्ड में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नर्सिंग स्टाफ की टीम सुचिता, निशु और उज्ज्वला ने नाटक के माध्यम से कंगारू मदर केयर के लाभों को सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। माताओं को बताया गया कि केएमसी शिशु के शरीर का तापमान नियंत्रित रखने, स्तनपान को बढ़ावा देने, वजन बढ़ाने और मां-शिशु के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत करने में सहायक है।
कार्यक्रम में डॉ. रवि चौहान, डॉ. सुरूचि, डॉ. आयशा सैफी, डॉ. तूबा कमर सहित लगभग 60 प्रसूता माताएं, 20 नर्सिंग स्टाफ और 20 पीडियाट्रिक रेजिडेंट्स मौजूद रहे। समापन पर डॉ. अनुपमा वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम नवजात शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों में इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।