{"_id":"6a08529f9757f94728038047","slug":"video-rural-talents-are-languishing-due-to-the-lack-of-playgrounds-in-chandauli-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खेल मैदान के अभाव में दम तोड़ रहीं ग्रामीण प्रतिभाएं, सुविधाओं को तरस रहे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खेल मैदान के अभाव में दम तोड़ रहीं ग्रामीण प्रतिभाएं, सुविधाओं को तरस रहे नौनिहाल
चंदौली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को बेहतर सुविधाएं देने के सरकारी दावे जमीनी हकीकत से काफी दूर नजर आ रहे हैं। चहनिया विकास खंड की कई ग्राम सभाओं में आज भी खेल मैदान या तो बने ही नहीं हैं, या फिर अवैध कब्जे, गंदगी और उपेक्षा के कारण उपयोग के लायक नहीं रह गए हैं। परिणामस्वरूप गांवों के बच्चे और युवा नियमित अभ्यास से वंचित हैं और उनकी प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं।
क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम सभाओं में शामिल टांडाकला में करीब 10 हजार की आबादी निवास करती है, लेकिन आज तक यहां एक भी व्यवस्थित खेल मैदान विकसित नहीं हो सका है। ग्राम प्रधान अमरेश मौर्य के प्रतिनिधि अमित कुमार सोनू के अनुसार गांव में जिला पंचायत की भूमि उपलब्ध है और उसे खेल मैदान के लिए देने का आश्वासन भी मिला था, लेकिन कागजी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। इसके चलते बच्चों को अभ्यास के लिए दूसरे गांवों का रुख करना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।