फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PWD employee dies, one injured after temple dome collapses in Mughalsarai

UP: डीडीयू नगर में प्राचीन काली मंदिर का गुंबद गिरने से PWD कर्मचारी की मौत, एक घायल; जेसीबी से लगा था धक्का

Sat, 11 Jul 2026 07:32 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 11 Jul 2026 07:32 AM IST
सार

Chandauli News: जिले में सड़क चौड़ीकरण के तहत प्राचीन काली मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान शुक्रवार देर रात गुंबद गिरने से बड़ा हादसा हो गया। गुंबद की चपेट में आकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारी बलदेव की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
PWD employee dies, one injured after temple dome collapses in Mughalsarai
प्राचीन काली मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: चंदौली के डीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शुक्रवार की देर रात प्राचीन काली मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंदिर का भारी-भरकम गुंबद अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गिरते समय गुंबद बुलडोजर से टकराने के बाद दूसरी दिशा में जा गिरा, जिसकी चपेट में आकर एक पीडब्ल्यूडी कर्मचारी और एक स्थानीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान पीडब्ल्यूडी कर्मचारी बलदेव यादव (59) की मौत हो गई। दूसरे घायल का इलाज जारी है।

विज्ञापन




हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर ध्वस्तीकरण का कार्य कुछ समय के लिए रोक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन

घायल को पहुंचाया गया अस्पताल

बताया गया कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन के सामने स्थित वर्षों पुराना काली मंदिर सड़क चौड़ीकरण परियोजना की जद में आ गया था। धार्मिक आस्था को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय लोगों की सहमति से पहले सुभाष पार्क परिसर में नया मंदिर बनवाया गया। विधि-विधान के साथ मां काली की प्रतिमा को नए मंदिर में स्थापित करने के बाद पुराने मंदिर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

शुक्रवार की देर रात लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन की निगरानी में बुलडोजर से मंदिर का ध्वस्तीकरण कराया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान मंदिर का ऊपरी गुंबद अचानक टूटकर नीचे गिर गया। गुंबद पहले बुलडोजर से टकराया, जिससे उसका रुख बदल गया और वह कुछ दूरी पर खड़े लोगों की ओर जा गिरा।

इसकी चपेट में आने से डांडी निवासी पीडब्ल्यूडी कर्मचारी बलदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय नागरिक मलबे में दबकर घायल हो गया। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य में बरती गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed