{"_id":"6a08b3a35d66fde3d903b317","slug":"video-fire-caused-by-short-circuit-fodder-stored-in-field-reduced-to-ashes-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खेत में रखा भूसा जलकर राख; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खेत में रखा भूसा जलकर राख; VIDEO
चोलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किसान का भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से करीब तीन बीघे खेत में रखा भूसा जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार, चोलापुर निवासी सुरेन्द्र नारायण सिंह पुत्र विजय नारायण सिंह ने अपने खेत में पशुओं के चारे के लिए बड़ी मात्रा में भूसा रखवाया था। शनिवार दोपहर खेत के पास से गुजर रहे विद्युत तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। तार से निकली चिंगारी भूसे पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।
आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी, पाइप तथा मोटर पंप की मदद से आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले राहत कार्य के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक खेत में रखा अधिकांश भूसा जलकर राख हो चुका था।
पीड़ित किसान सुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि आग लगने से हजारों रुपये मूल्य का भूसा नष्ट हो गया है। यह भूसा पशुओं के चारे के लिए रखा गया था, जिसके जल जाने से उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।