Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Faridabad News
›
court declared offender was sent to jail after being produced in court Mohammed had been arrested at airport
{"_id":"6a08aee7b8be38236c0646e9","slug":"video-court-declared-offender-was-sent-to-jail-after-being-produced-in-court-mohammed-had-been-arrested-at-airport-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अदालत द्वारा घोषित अपराधी को कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा गया जेल, एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ था मोहम्मद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत द्वारा घोषित अपराधी को कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा गया जेल, एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ था मोहम्मद
फरीदाबाद के थाना धौज पुलिस की टीम ने लुकआउट नोटिस के आधार पर मुस्तैदी दिखाते हुए अदालत द्वारा घोषित किए गए एक उद्घोषित अपराधी (पीओ) को 15 मई को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद के मादलपुर गांव निवासी मोहम्मद जकरिया के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी मोहम्मद जकरिया के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में पॉक्सो एक्ट (बाल यौन अपराध संरक्षण कानून) के तहत प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस और अदालत से छिप रहा था और पेश नहीं हो रहा था। लगातार गैरहाजिर रहने के कारण अदालत ने अक्तूबर 2024 में उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद से थाना धौज पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी करवाया हुआ था।
शुक्रवार, 15 मई को पुलिस टीम को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी देश छोड़कर विदेश भागने की फिराक में है और दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुका है। सूचना मिलते ही धौज थाना पुलिस की टीम ने तत्परता से कार्रवाई की और हवाई अड्डे पर घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने आरोपी को दुबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से ठीक पहले ही आईजीआई एयरपोर्ट पर दबोच लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।