{"_id":"6af538bd1897cb843b0728ab","slug":"late-night-encounter-took-place-between-team-and-accused-wanted-in-connection-with-theft-cases-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़: 20 चोरी के मामलों का वांछित बदमाश पकड़ा, पैर में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़: 20 चोरी के मामलों का वांछित बदमाश पकड़ा, पैर में गोली लगने से घायल
Thu, 12 Nov 2026 09:26 AM IST
अनुज कुमार
केशव भारद्वाज, अमर उजाला, फरीदाबाद
केशव भारद्वाज, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:26 AM IST
सार
क्राइम ब्रांच की पुलिस मुठभेड़ में 20 चोरी मामलों का वांछित आरोपी विमल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच की टीम और चोरी के मामलों में वांछित आरोपी के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्लॉटिंग जोन के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी विमल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार रात सेक्टर-58 क्षेत्र में गश्त और अपराधियों की तलाश में थी। इसी दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने के इरादे से पहुंचे आरोपी विमल को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायर कर दिए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में जा लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो खाली खोल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ चोरी के करीब 20 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के चार से पांच मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके अन्य आपराधिक मामलों और चोरी की वारदातों में संलिप्तता के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन