{"_id":"6a08ad0e6b3547cda303c840","slug":"video-lucknow-bharat-cricket-academy-wins-trophy-defeats-faridabad-akp-academy-in-final-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की भारत क्रिकेट अकादमी ने जीती ट्रॉफी, फाइनल में फरीदाबाद की एकेपी अकादमी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की भारत क्रिकेट अकादमी ने जीती ट्रॉफी, फाइनल में फरीदाबाद की एकेपी अकादमी को हराया
फरीदाबाद में खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ की भारत क्रिकेट अकादमी ने फरीदाबाद की एकेपी क्रिकेट अकादमी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 40 ओवर के इस फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई एकेपी टीम की टीम 20.1 ओवर में सिर्फ 106 रनों पर ऑल आउट हो गई।
टीम की ओर से ओपनर मोहम्मद फरहान ने 37 गेंदों पर 43 और नमन भारद्वाज ने 42 गेंदों पर 36 रन बनाकर पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े, पर नमन के आउट होते ही टीम बिखर गई। आलम ये रहा कि अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। भारत अकादमी के लिए सपर्श सक्सेना ने सिर्फ छह रन देकर तीन विकेट झटके जबकि हर्ष और शाश्वत ने भी तीन-तीन विकेट लिए।
इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई भारत अकादमी ने 22.4 ओवर में दो विकेट पर 107 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। की ओर से हर्ष पाल ने नाबाद 42 और शाश्वत ने नाबाद 31 रन बनाए। एकेपी के लिए गगनदीप ने दो विकेट लिए। हर्ष को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।