{"_id":"6add7c84b91a397ec702e3c4","slug":"body-of-a-cab-driver-found-near-neemka-village-in-faridabad-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: कार के अंदर मिला कैब चालक का शव, हत्या की आशंका; टूटा था शीशा और अंदर मिले खून के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: कार के अंदर मिला कैब चालक का शव, हत्या की आशंका; टूटा था शीशा और अंदर मिले खून के निशान
Sun, 25 Oct 2026 09:20 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 25 Oct 2026 09:20 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी कार
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सेक्टर-77 स्थित केएलजे सोसाइटी के पास एक कैब में प्रकाश कुमार (40) का शव मिला। कार की अगली सीट पर शव मिला है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक की गर्दन पर चोट के निशान थे। कार का शीशा टूटा हुआ था और अंदर खून के निशान मिले। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस जांच अधिकारी जोगिंदर के मुताबिक, चोट किस चीज से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन