Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Municipal Corporation Elections: Enthusiasm for Voting in Wards Since Morning; Queues Form at Polling Booths
{"_id":"6a093ea35edca611400621c5","slug":"video-mandi-municipal-corporation-elections-enthusiasm-for-voting-in-wards-since-morning-queues-form-at-polling-booths-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर निगम मंडी चुनाव: वार्डों में सुबह से मतदान के लिउ उत्साह, बूथों पर लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम मंडी चुनाव: वार्डों में सुबह से मतदान के लिउ उत्साह, बूथों पर लगी कतारें
नगर निगम मंडी के चुनाव को लेकर रविवार सुबह से ही कई वार्डों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान शुरू होते ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों तक पहुंचे। नगर निगम के 14 वार्डों में कुल 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला आज मतदाता करेंगे। कई वार्डों में कांटे की टक्कर मानी जा रही है, जबकि कुछ वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले ने चुनाव को और रोचक बना दिया है। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के बाजारों, चौकों और मोहल्लों में चुनावी चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। प्रत्याशियों के समर्थक भी मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में जुटे रहे। निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।