Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Moga Police Conducts Flag March Ahead of Municipal Corporation and Nagar Panchayat Elections in Punjab
{"_id":"6a09409f658f36390a05ecaa","slug":"video-moga-police-conducts-flag-march-ahead-of-municipal-corporation-and-nagar-panchayat-elections-in-punjab-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में नगर निगम और नगर पंचायत की चुनाव के मद्देनजर मोगा पुलिस का फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में नगर निगम और नगर पंचायत की चुनाव के मद्देनजर मोगा पुलिस का फ्लैग मार्च
पंजाब में 26 मई को होने वाले मोगा नगर निगम और कोट ई शेखा नगर पंचायत के चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से मोगा पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में फ्लैग मार्च निकाला। एसएसपी मोगा सरताज सिंह चहल के दिशा-निर्देशों पर यह फ्लैग मार्च आयोजित किया गया।
मोगा सब-डिविजन में डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह फ्लैग मार्च एक महत्वपूर्ण कदम है।
अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी शरारती तत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस का सहयोग करें और जिले में अमन-शांति बनाए रखने में योगदान दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।