{"_id":"6a0992db8ad580555f09e841","slug":"video-former-minister-jp-dalal-gave-a-statement-regarding-inflation-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: इरान-अमेरिका युद्ध लंबे चलने से महंगाई बढ़ना स्वाभाविक: पूर्व मंत्री जेपी दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: इरान-अमेरिका युद्ध लंबे चलने से महंगाई बढ़ना स्वाभाविक: पूर्व मंत्री जेपी दलाल
पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने पीएम मोदी द्वारा महंगाई से लड़ने की अपील का देश को सुरक्षित रखने के लिए समर्थन किया। साथ ही, राहुल गांधी और पंजाब सरकार को निशाने पर लेते हुए हरियाणा में कानून व्यवस्था को बेहतर बताया। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भिवानी में अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली। लोगों की समस्याएं सुनी और फिर मीडिया से बातचीत में कहा कि इरान-अमेरिका युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है और ये युद्ध लंबा चला, जिससे महंगाई का असर होना स्वभाविक है। जेपी दलाल ने कहा कि मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है, वो जब भी बोलते हैं तो लोग उनको सुनते हैं और उनकी बात मानते हैं। वहीं, राहुल गांधी द्वारा हर बार जीत के बाद भाजपा सरकार द्वारा महंगाई का बम फोड़ने पर जेपी दलाल ने कहा कि महंगाई के वैश्विक कारण हमारे हाथ में नहीं, पर लोग राहुल को गंभीरता से ना लेकर मोदी पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब का भट्ठा बैठा दिया, पंजाब में अपराध चरम पर है। अब पंजाब के लोग मोदी पर विश्वास कर वहां भाजपा की सरकार बनाएंगे। दूसरे प्रदेशों से हरियाणा में कानून व्यवस्था बेहतर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।