फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical college will not wait, it will procure medicines through etendering.

Jhansi News: इंतजार नहीं करेगा मेडिकल कॉलेज, ई-टेंडर से लेगा दवा

Sun, 25 Oct 2026 02:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Medical college will not wait, it will procure medicines through etendering.
झांसी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से जीवन रक्षक दवाओं (ईडीएल) के आने का इंतजार नहीं करेगा। जैसे ही डिमांड लंबित होगी वैसे ही ई-टेंडर से दवा खरीद ली जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज शासन से मिलने वाले बजट से 70 फीसदी दवाएं उप्र. मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से खरीदता है। कॉरपोरेशन के पास स्टॉक नहीं होने की वजह से कई माह तक तक दवा की आपूर्ति नहीं होती है। जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति भी बाधित होती है, जिसकी वजह से रोगियों के उपचार करने में काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

वहीं, डॉक्टरों को मजबूरन बाहर की दवा लिखनी पड़ती है। कॉलेज प्रशासन को आए दिन समुचित दवाएं नहीं मिलने की शिकायत मिलती हैं। इसके चलते कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने शनिवार को नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. जितेंद्र कुमार, डॉ. खुश्तर हैदर, चीफ फार्मासिस्ट आदि के साथ जीवन रक्षक दवाओं की समुचित आपूर्ति पर मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ फार्मासिस्ट ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की सूची के अनुसार 403 जीवनरक्षक दवाएं होना जरूरी है। इनमें से अधिकांश की आपूर्ति काफी समय से नहीं हो रही है। इस पर तय हुआ कि फिलहाल कॉलेज प्रशासन 30 फीसदी बजट की राशि से ई-टेंडर के माध्यम से जीवन रक्षक दवाएं खरीदेगा मगर तीन माह के जरूरत के हिसाब से। इस फैसले से मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आने वाले गंभीर रोगियों को राहत मिलेगी।

प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कॉरपोरेशन से नहीं मिलने वाली जीवन रक्षक दवाएं अब ई-टेंडर के माध्यम से खरीदी जाएंगी। इससे रोगियों के लिए परिजनों को बाहर से दवा नहीं खरीदनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed