{"_id":"6a0a0811623102479d0d721c","slug":"video-video-kasatada-sa-bhaga-hatayarapa-na-palsa-tama-para-jhaka-fayara-javab-kararavaii-ma-para-ma-lga-gal-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कस्टडी से भागे हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कस्टडी से भागे हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
बहराइच के खैरीघाट थाना इलाके में बालिका की हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया आरोपी रविवार देर शाम पुलिस कस्टडी से भाग गया। पुलिस कर्मियों ने जब उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे हैं।
खैरीघाट इलाके के एक गांव में शनिवार को नौ वर्षीय बालिका का शव मक्के के खेत में मिला था। शव पर कपड़े न होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर गांव निवासी अरुण और उसके पिता छोटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी।
रविवार शाम खैरीघाट थाने में पूछताछ के दौरान अरुण ने लघु शंका जाने की बात कही। इसी दौरान उसने पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। आरोपित के भागते ही पुलिस टीम उसके पीछे दौड़ी। बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद आरोपी अरुण ने पुलिस टीम पर कट्टे से फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली अरुण के पैर में लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और बालिका हत्याकांड के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। वहीं कस्टडी से फरार होने की घटना को लेकर लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है।
मृत बालिका का चचेरा भाई है अरुण
एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अरुण मृतक बालिका का चचेरा भाई है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बालिका आम बिन रही थी इसके बाद भुट्टा तोड़ने खेत में आई तो उसने भुट्टा तोड़ने से रोका, बालिका के विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।