{"_id":"6a099dcccce137f08c0bb277","slug":"as-soon-as-petrol-was-poured-into-the-bike-it-caught-fire-within-seconds-and-the-vehicle-was-reduced-to-ashes-bastar-news-c-1-1-noi1494-4291985-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: बाइक में पेट्रोल डालते ही लगी आग, बनी आग का गोला, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: बाइक में पेट्रोल डालते ही लगी आग, बनी आग का गोला, देखें वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 05:45 PM IST
Link Copied
जगदलपुर शहर से लगे बकावंड ब्लाक के तारापुर में एक पेट्रोल पंप में उस समय हड़कंप मच गई, जब एक बाइक सवार ने जैसे ही पेट्रोल डलवाकर गाड़ी आगे बढ़ने की कोशिश की। गाड़ी में अचानक से आग लग गई। युवक डर के चलते कूद गया। देखते ही देखते आग ने पूरी वाहन को अपने चपेट में ले लिया और गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस जलते वाहन का वीडियो लोगों ने काफी शेयर किया।
मामले की जानकारी देते हुए युवकों ने बताया कि बाइक सवार तारापुर में स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने पहुंचा था। पेट्रोल डलवाने के कुछ ही मिनटों बाद उसकी बाइक से अचानक से धुआं निकलने लगा। युवक जब तक इस बात को समझ पाता गाड़ी पूरी तरह से धू-धू होकर जलने लगी। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मी के साथ आस पास पेट्रोल भरवा रहे लोगों में भी हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगो ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि शायद शॉर्ट सर्किट या फिर तकनीकी खराबी के चलते बाइक में आग लगी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।