बिलासपुर जिले के चारों शहरी निकायों में नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए मतदान जारी है। नगर परिषद बिलासपुर, घुमारवीं, श्री नयना देवी जी और नगर पंचायत तलाई में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले के 34 वार्डों में बनाए गए 34 मतदान केंद्रों पर कुल 16,782 मतदाता मतदान कर रहे। इनमें 8,400 पुरुष, 8,381 महिला और एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी केंद्रों पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस बार प्रशासन ने 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने और लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।