Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
A villager wept bitterly on the Sampoorna Samadhan Diwas, accusing the accountant of incorrectly measuring the land.
{"_id":"6a0952acf080c7de3b0829da","slug":"video-a-villager-wept-bitterly-on-the-sampoorna-samadhan-diwas-accusing-the-accountant-of-incorrectly-measuring-the-land-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन पर सिर रख फूट-फूट कर रोया ग्रामीण, लेखपाल पर जमीन की गलत नापजोख का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन पर सिर रख फूट-फूट कर रोया ग्रामीण, लेखपाल पर जमीन की गलत नापजोख का लगाया आरोप
सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का शनिवार को आयोजन हुआ। इसमें जाखलौन क्षेत्र के ग्रामीण ने लेखपाल पर जमीन की गलत नापजोख करने का आरोप लगाया और न्याय की गुहार लगाने लगा। ग्रामीण ने परिवार सहित जमीन पर फूट-फूट कर रोते हुए अपनी पीड़ा अफसरों को बताई जिस पर एसडीएम ने लेखपाल को बुलाकर जमीन का सही नाप करने के निर्देश दिए। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्हौरी पठार निवासी किसान रामरतन अपने परिवार के साथ शनिवार को ललितपुर तहसील में रोते हुए पहुंचा। वह एसडीएम मनीष कुमार के सामने ही जमीन पर बैठक परिवार सहित रोते हुए बताया कि उनकी मौके पर जमीन साढ़े चार एकड़ है, जबकि लेखपाल ने नापजोख के बाद साढ़े तीन एकड़ जमीन कागजों में चढ़ा दी। उसने एसडीम से दोबारा सही नापजोख कराके पूरी जमीन दिलाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाकर पीड़ित की जमीन की सही नाप कराने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।