{"_id":"6a094507414c2a9763043865","slug":"video-abdakaranagara-ma-thakana-ka-bhara-sa-raha-tharaja-ka-thharathara-hathayara-sa-vara-karaka-hataya-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में दुकान के बाहर सो रहे दर्जी की धारदार हथियार से वार करके हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में दुकान के बाहर सो रहे दर्जी की धारदार हथियार से वार करके हत्या
यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार देर रात धारदार हथियार से वार करके टेलर की हत्या कर दी गई। खून से लथपथ लाश देखकर भतीजे कांप गया। उसने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ बाजार की है। क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी जयराम गौड़ (65) की धारदार हथियार से वार करके हत्या की गई है। बताया गया कि सुल्तानगढ़ बाजार में जयराम की टेलर की दुकान है। शनिवार रात वह गांव में सुरजीत सोनी की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। इसके बाद दुकान लौट गए।
देर रात दुकान के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। दुकान के अंदर उनका भतीजा गुड्डू सो रहा था। रात करीब 1.00 बजे गुड्डू पेशाब करने के लिए बाहर निकला। इसी समय उसने चाचा जयराम को चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। यह देखकर वह घबरा गया। शोर मचाते हुए गांव की ओर भागा।
ग्राम प्रधान राकेश जायसवाल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ नीतीश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।