{"_id":"6a095686ad14c608ee003604","slug":"video-tight-security-at-sensitive-and-highly-sensitive-booths-watch-video-report-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा, देखें वीडियो रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा, देखें वीडियो रिपोर्ट
नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। चिन्हित मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को पूरी तरह रोका जा सके। लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। नगर परिषद बिलासपुर के अंतर्गत कुल चार मतदान केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। वार्ड नंबर आठ श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर क्षेत्र स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला डियारा सेक्टर और राजकीय प्राथमिक पाठशाला को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर पांच मुख्य बाजार स्थित किसान भवन मतदान केंद्र भी संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया गया है। वहीं वार्ड नंबर तीन रौड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला और वार्ड नंबर 11 लखनपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।