{"_id":"6a09b0be62028b6bd9006b3b","slug":"video-kanpur-naubasta-protest-against-rajkumar-bhati-over-alleged-offensive-remarks-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का फूंका पुतला, ब्राह्मण और जाट महिलाओं पर टिप्पणी से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का फूंका पुतला, ब्राह्मण और जाट महिलाओं पर टिप्पणी से आक्रोश
कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र स्थित हमीरपुर रोड के मछरिया तिराहे पर शनिवार को नौबस्ता व्यापार मंडल और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्राह्मण समाज, जाट समाज और महिलाओं के प्रति कथित अपमानजनक बयानबाजी को लेकर प्रदर्शनकारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र तिवारी (ओपन तिवारी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर राजकुमार भाटी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं द्वारा किसी भी समाज और महिलाओं के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करता है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि ब्राह्मण और जाट समाज के सम्मान के खिलाफ की गई टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी से भी इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।