{"_id":"6a09a6009192fbc0b60838f8","slug":"video-no-animal-sacrifice-will-take-place-in-govardhan-in-mathura-on-eid-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा के गोवर्धन में ईद पर नहीं होगी कुर्बानी, मुस्लिम समाज ने इसलिए लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा के गोवर्धन में ईद पर नहीं होगी कुर्बानी, मुस्लिम समाज ने इसलिए लिया निर्णय
मथुरा के गोवर्धन थाना प्रांगण में आयोजित बैठक में एसडीएम, सीओ की मौजूदगी में मौलाना सहित तमाम मुस्लिम समाज के लोगों ने अधिकमास मेले के चलते ईद पर कुर्बानी न देने का फैसला लिया। प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी तथा चौराहों पर महापुरुषों की मूर्ति अथवा उनसे संबंधित कोई भी सामग्री लगाने की मनाही करते हुए उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला दिया। रविवार को आयोजित पीस कमेटी की मीटिंग में मौलाना मोहम्मद रियाज सहित तमाम मुस्लिमों ने कहा कि अधिकमास पावन महीने के चलते मुस्लिमों ने गोवर्धन में ईद पर कुर्बानी न देने का निर्णय लिया है। एसडीएम सुशील कुमार सिंह, सीओ अनिल कुमार सिंह व थाना प्रभारी भगवत गुर्जर ने पहल की सराहना की और स्थानीय लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। सीओ ने मेला के चलते व्यापारियों से अतिक्रमण न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सामान जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि दंडवती परिक्रमा के कारण वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी रहेगी। जरूरी सामान वाले वाहन निश्चित समय पर ही प्रवेश कर सकेंगे। इस दौरान ईओ चैतन्य तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, राधाकुंड चेयरमैन रामफल मुंशी, पाडल प्रधान राममूर्ति, अंशु कौशिक, व्यापार मंडल के गणेश पहलवान, ठाकुर फतेह सिंह, रामधन शर्मा, रिंकू ठाकुर आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।