Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Major Upset in Jogindernagar Municipal Council Elections: Several Stalwarts, Including Two Former Presidents, Defeated
{"_id":"6a09b6d706dd142d950dd234","slug":"video-major-upset-in-jogindernagar-municipal-council-elections-several-stalwarts-including-two-former-presidents-defeated-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जोगिंद्रनगर नगर परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर, दो पूर्व अध्यक्षों समेत कई दिग्गज हारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जोगिंद्रनगर नगर परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर, दो पूर्व अध्यक्षों समेत कई दिग्गज हारे
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के चुनाव परिणामों में इस बार बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला। कई दिग्गज नेताओं को मतदाताओं ने नकार दिया। दो पूर्व अध्यक्षों, एक पूर्व उपाध्यक्ष समेत चार पूर्व पार्षद चुनाव हार गए। कई वार्डों में नए चेहरों ने जीत दर्ज कर नगर परिषद की राजनीति में बदलाव के संकेत दिए हैं। वार्ड एक से लगातार तीन बार चुनाव जीतकर अध्यक्ष रह चुकीं ममता कपूर को इस बार हार का सामना करना पड़ा। जबकि प्यार चंद ने 216 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। कुल 376 मत पड़े, जिनमें एक वोट नोटा का रहा। वार्ड दो निचला गरोडू से पूर्व अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति भी चुनाव हार गईं। उन्हें केवल 14 वोट मिले। यहां पूर्व उपाध्यक्ष संतोष कुमारी ने 298 मत लेकर जीत हासिल की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीमा शर्मा को 230 वोट मिले। वार्ड चार समलोट से चुनाव लड़ रहे नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अजय धरवाल को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 130 मत मिले, जबकि पूर्व पार्षद शिखा ने 255 वोट लेकर जीत दर्ज की। कुल 386 मत पड़े और एक वोट नोटा का रहा।
वार्ड तीन कॉलेज क्षेत्र से पूर्व पार्षद कमला देवी भी चुनाव हार गईं। उन्हें 44 वोट मिले, जबकि अनिता देवी ने 261 मत लेकर जीत हासिल की। कुल 313 मतों में आठ नोटा के रहे। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। वार्ड छह में युवा प्रत्याशी गुरध्यान ने उन्हें करारी शिकस्त दी। राजीव कुमार को 79 वोट मिले, जबकि गुरध्यान ने 321 मत हासिल किए। कुल 404 मतों में चार वोट नोटा के शामिल रहे। वार्ड पांच अप्पर सेरी में दो महिला प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां चंद्ररेखा ने 235 मत लेकर जीत दर्ज की, जबकि शिवाली को 134 वोट मिले। कुल 375 मत पड़े और छह वोट नोटा के रहे। वार्ड सात शानन में निवर्तमान पार्षद शीला देवी और पूर्व पार्षद निर्मला देवी दोनों को हार का सामना करना पड़ा। यहां रीतू देवी ने जीत हासिल की। कुल 526 मतों में निर्मला देवी को 93, शीला देवी को 83 और विजयी प्रत्याशी रीतू देवी को 211 वोट मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।