{"_id":"6aacb5f58cff67fa270241d5","slug":"bahraich-leopard-attack-in-katarniaghat-elderly-woman-sleeping-in-thatched-hut-killed-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए का हमला : फूस के घर में सो रही वृद्धा को मार डाला, शव को चारपाई से नाले के पास खींच ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए का हमला : फूस के घर में सो रही वृद्धा को मार डाला, शव को चारपाई से नाले के पास खींच ले गया
Fri, 18 Sep 2026 09:24 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:24 AM IST
सार
ग्रामीणों ने नाले में वृद्धा का शव देखा तो गांव में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर कतर्नियाघाट रेंज की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
तेंदुए ने वृद्धा को मार डाला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में तेंदुए का खौफ अब जानलेवा हो गया है। बृहस्पतिवार देर रात बाजपुर बनकटी ग्राम पंचायत के सीतारामपुरवा नहर के किनारे तेंदुए ने फूस के कच्चे घर में सो रही 86 वर्षीय वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया और शव को घर के पीछे नाले में खींच ले गया।
विज्ञापन
मृतका की पहचान फूलवती पत्नी स्व. प्रभु निवासी सीतारामपुरवा, नहर बाजार, बाजपुर बनकटी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार वृद्धा रात में अपने फूस के कच्चे घर में अकेली सो रही थीं। घर का दरवाजा नहीं था, सिर्फ टाट पड़ा था। इसी दौरान तेंदुआ घर में घुस गया और वृद्धा पर हमला कर दिया। चीख सुनकर जब तक परिजन और पड़ोसी पहुंचे, तेंदुआ वृद्धा को घसीटकर घर के पीछे नाले में ले जा चुका था।
विज्ञापन
सुबह ग्रामीणों ने नाले में वृद्धा का शव देखा तो गांव में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर कतर्नियाघाट रेंज की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक वृद्ध महिला की पांच बेटियां सुनीता, महारानियाँ, रमावती, महारानी जिनकी शादी हो चुकी है, इसके अलावा एक बेटा है सोहन जिसकी शादी नही हुई है वह माँ के साथ रहता कि लेकिन अभी वह बाहर मजदूरी करने गया है।
विज्ञापन
एक हफ्ते में तीसरी घटना: ग्रामीणों का कहना है कि सीतारामपुरवा, चफरिया और नहर बाजार इलाके में पिछले एक हफ्ते से तेंदुए की लगातार चहलकदमी देखी जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाने, गश्त बढ़ाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
घटना रेंज सुजौली की है। रेन्जर नीरज श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया और कहा हर संभव मदद दिया जाएगा शव को पोस्टमार्टम के लिए सुजौली थाना प्रभारी गोविंद वर्मा ने भेज दिया है। कल इसी जगह तेंदुए ने एक बकरी को निवाला बनाया था लेकिन मौके पर कोई भी वन कर्मी नही पहुचा था, अगर समय से वन विभाग एक्टिव हो जाता तो सायद महिला की जान न जाती।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन