सचित्र
--पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। लोकतंत्र के महायज्ञ में महिला मतदाताओं ने भी मतदान रूपी आहुति डालकर मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने में अपनी भूमिका निभाई। नाहन निकास चुनावों के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदान को लेकर महिला मतदाताओं में खूब जोश देखने को मिला। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी जोश के साथ मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचीं। सभी मतदान केंद्रों में महिलाएं मत का प्रयोग करतीं नजर आई।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही महिला मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां महिलाओं ने पूरे जोश के साथ मतदान किया। इस मौके पर महिला मतदाताओं से मतदान को लेकर उनके विचार भी जाने।
---बाक्स
1. रिहाना खान ने कहा कि लोकतंत्र के लिए एक-एक वोट अमूल्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। आम आदमी के वोट से ही क्षेत्र और देश का भाग्य तय होता है। हम सभी मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर योग्य व्यक्ति को मत देना चाहिए।
2. शमशाह ने कहा कि हमारा वोट केवल हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। हमें अपना कर्तव्य निभाते हुए मतदान प्रक्रिया में भाग अवश्य लेना चाहिए। वोट हमारा सबसे बड़ा हथियार है।
3. सलमा बानो ने कहा कि क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए हमें योग्य उम्मीदवार के पक्ष में अवश्य मत डालना चाहिए। यदि हम चाहते हैं कि राजनीति में भ्रष्टाचार कम हो तो सुयोग्य व्यक्ति को जितवाना आवश्यक है।
4. रजनी ने कहा कि बहुत से लोग अभी भी वोट की अहमियत से वाकिफ नहीं हैं जो निराश करने जैसा है। लोगों को अपनी संकीर्ण भावनाओं से ऊपर उठकर वोटिंग प्रक्रिया में भाग जरूर लेना चाहिए।
5. सीमा थापा ने कहा कि पहले किसी न किसी प्रत्याशी को चुनना जरूरी होता था लेकिन अब नोटा की सुविधा भी है। प्रत्याशी पसंद न होने पर नोटा दबाएं, लेकिन मतदान प्रक्रिया का हिस्सा जरूर बनें।
----संवाद
रिहाना खान, महिला मतदाता, नाहन।
रिहाना खान, महिला मतदाता, नाहन।
रिहाना खान, महिला मतदाता, नाहन।
रिहाना खान, महिला मतदाता, नाहन।