सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Fake-Doctors-Busted-in-Damoh-Using-Fake-MBBS-Degrees-in-Government-Hospitals-Three-Detained

Damoh News: फर्जी एमबीबीएस की डिग्री के सहारे सरकारी अस्पतालों में कर रहे थे इलाज, अब तीन आरोपी हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 10:46 PM IST
Fake-Doctors-Busted-in-Damoh-Using-Fake-MBBS-Degrees-in-Government-Hospitals-Three-Detained
दमोह में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित संजीवनी क्लिनिक में फर्जी एमबीबीएस डिग्री और मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन के आधार पर नौकरी कर रहे तीन कथित डॉक्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। मामले का खुलासा होते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

कोतवाली पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी करीब एक साल से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि यह सिर्फ तीन लोगों तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि फर्जी डिग्री और नियुक्तियों का बड़ा नेटवर्क प्रदेश स्तर तक फैला हो सकता है।

सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट से खुला पूरा मामला
पुलिस के अनुसार 16 मई को सीएमएचओ कार्यालय से कोतवाली थाना पुलिस को एक जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ था। रिपोर्ट में बताया गया कि ग्वालियर निवासी कुमार सचिन यादव और सीहोर निवासी राजपाल गौर ने संजीवनी क्लिनिक सुभाष कॉलोनी दमोह में नियुक्ति पाने के लिए फर्जी एवं कूटरचित एमबीबीएस डिग्री, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज प्रस्तुत किए थे।

दस्तावेजों की जांच के दौरान कई तथ्य संदिग्ध पाए गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पूछताछ और दस्तावेज सत्यापन में दोनों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।

सरकारी अस्पताल में मरीजों का कर रहे थे इलाज
जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी करीब एक वर्ष से डॉक्टर बनकर सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई मरीजों का इलाज भी किया। अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ धोखाधड़ी नहीं बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य और जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यदि समय रहते मामला सामने नहीं आता तो यह फर्जीवाड़ा और लंबे समय तक चलता रहता।

पूछताछ में सामने आया तीसरा आरोपी
दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान जबलपुर में कार्यरत अजय मौर्य का नाम सामने आया। पुलिस को जानकारी मिली कि वह भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संजीवनी अस्पताल में कार्यरत था। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे भी हिरासत में ले लिया। पुलिस अब तीनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्हें फर्जी डिग्री और रजिस्ट्रेशन दस्तावेज किसने उपलब्ध कराए।

ये भी पढ़ें- MP: 'मेरे मरने के बाद कौन करेगा अंतिम संस्कार?', इस चिंता में बुजुर्ग ने जीते-जी करा लिया अपना कर्मकांड

पैसों के बदले तैयार हो रहे थे फर्जी डॉक्टर
प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक पैसों के बदले फर्जी एमबीबीएस डिग्री, मेडिकल रजिस्ट्रेशन और अन्य दस्तावेज तैयार कर सरकारी अस्पतालों में नियुक्तियां दिलाई जा रही थीं। पूछताछ में कई ऐसे नाम सामने आए हैं जो इस पूरे नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं। पुलिस को आशंका है कि भोपाल स्तर तक कुछ संस्थाओं और व्यक्तियों की भूमिका संदिग्ध हो सकती है।

ये भी पढ़ें- खेत में खाट पर सोए टीकमगढ़ कलेक्टर: गांव में बिताई पूरी रात; किसान ने पिला दी नमक वाली चाय तो जानें क्या बोले?

एसपी बोले- पूरे नेटवर्क की होगी जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर और संवेदनशील है, क्योंकि संजीवनी क्लिनिक सीधे आम जनता के इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं। ऐसे में फर्जी डॉक्टरों का सरकारी अस्पतालों में पदस्थ होना पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जो फर्जी डिग्री, मेडिकल रजिस्ट्रेशन और अन्य दस्तावेज तैयार कराने तथा नियुक्तियां दिलाने में शामिल थे।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(3), 338, 336(3) और 340(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में इस फर्जीवाड़े से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदाबाद: खेल परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, कबड्डी खिलाड़ी परेशान

17 May 2026

VIDEO: आगरा के बटेश्वर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, राष्ट्र निर्माण और गरीब कल्याण पर हुआ मंथन

17 May 2026

Video: नौहंगी के जवान अभिषेक का सैन्य सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

VIDEO: मामा की ऐसी करतूत हुई स्पाई कैमरे में कैद, देखकर परिवार के उड़ गए होश; पुलिस ने किया गिरफ्तार

17 May 2026

Durg: महिला को पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने संदेह के आधार पर बेटे को हिरासत में लिया

17 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा के गोवर्धन में ईद पर नहीं होगी कुर्बानी, मुस्लिम समाज ने इसलिए लिया निर्णय

17 May 2026

श्मशान भूमि पर जुताई के प्रयास से बढ़ा तनाव, पुलिस ने रुकवाया काम

17 May 2026
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

17 May 2026

तेल की कीमतें बढ़ने से महंगी हुई सब्जी

17 May 2026

धागा मिल श्रमिकों व दूसरे शहरों से आए लोगों ने बसाया था प्रेम नगर गांव

17 May 2026

Harda News: पानी के लिए नहर में उतरे किसान, अर्धनग्न प्रदर्शन से जताया आक्रोश; फसलें सूखने की कगार पर

17 May 2026

महेंद्रगढ़: शौक में बीएड कॉलेज से उखाडे़ पौधे, अब घर में लगाई 160 पौधौं की बगिया

बहादुरगढ़ के गांव बालौर के यश यादव ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

VIDEO: खेत में तालाब खोदने को मिलेगा 50 फीसदी अनुदान

17 May 2026

VIDEO: विश्वविद्यालय में शुरू करने जा रहा छह नए कोर्स, पढ़ाई के साथ मिलेगा कमाई का माैका

17 May 2026

VIDEO: थाने से चंद कदम की दूरी पर लूट, महिला के गले से चेन तोड़ कर ले गए बाइक सवार बदमाश

17 May 2026

Meerut: नृत्य प्रतियोगिता के लिए हुआ ऑडिशन, 82 डांसरों ने किया प्रतिभाग

17 May 2026

VIDEO: सेमेस्टर परीक्षाओं में गड़बड़ी, तीन कॉलेजों में पकड़ी सामूहिक नकल; कक्ष निरीक्षक मिले नदारद

17 May 2026

लुधियाना में डीआईजी दफ्तर के बाहर कूड़े के ढेर में लगी आग

17 May 2026

VIDEO: लखनऊ में जलवा दिखाएंगे आगरा के तैराक, चुनी गई टीम

17 May 2026

VIDEO: हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के माधव ने जीता स्वर्ण

17 May 2026

VIDEO: क्रिकेटर कल्पना लोधी के लिए जुड़ने लगे मदद के हाथ, आर्थिक तंगी के चलते नहीं हो सकी थी सर्जरी

17 May 2026

VIDEO: हाईवे पर जलभराव न बने बाधा, सर्वे से दूर होगी समस्या

17 May 2026

VIDEO: ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन पर हुई मॉक ड्रिल, यात्रियों को सुरक्षित निकाला

17 May 2026

कानपुर: कुरसौली गांव में धू-धूकर जल रही पराली, जहरीले धुएं से घुट रहा ग्रामीणों का दम

17 May 2026

VIDEO: 'पेंशन के लालच में मां को छिपाकर रखतें हैं भाई', संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित ने लगाई एसडीएम से गुहार

17 May 2026

VIDEO: मोबाइल से स्वयं करें अपनी गणना, दूसरों को भी कराएं; 18 हजार से अधिक लोग दे चुके 33 सवालों का ऑनलाइन जवाब

17 May 2026

VIDEO: प्रदूषण मुक्त उद्योगों को भी नहीं मिल रहे बिजली कनेक्शन

17 May 2026

VIDEO: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी वाले अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, मुख्यालय से सूची मिलने का इंतजार

17 May 2026

Meerut: बालक व बालिकाओं को समुच्चय महाअर्घ्य के विषय में बताया

17 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed