{"_id":"6a099f75b3e158919b0fa613","slug":"video-agra-university-is-set-to-launch-six-new-courses-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विश्वविद्यालय में शुरू करने जा रहा छह नए कोर्स, पढ़ाई के साथ मिलेगा कमाई का माैका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विश्वविद्यालय में शुरू करने जा रहा छह नए कोर्स, पढ़ाई के साथ मिलेगा कमाई का माैका
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एईडीपी (अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम) के तहत छह नए व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इसका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही व्यावहारिक अनुभव और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। ये पाठ्यक्रम आधुनिक उद्योगों और बाजार की मांग को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। प्रभारी प्रो. शरद उपाध्याय ने बताया कि नए सत्र में छह नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। सभी पाठ्यक्रम तीन वर्ष के होंगे, जिनमें छह सेमेस्टर हैं। पहले दो वर्षों में छात्रों को नियमित शैक्षणिक अध्ययन कराया जाएगा जबकि तीसरे वर्ष में उन्हें विभिन्न कंपनियों और संस्थानों में प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को प्रतिमाह 12,400 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।