{"_id":"6a099afd300537b967076f16","slug":"video-conduct-your-census-yourself-using-your-mobile-phone-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मोबाइल से स्वयं करें अपनी गणना, दूसरों को भी कराएं; 18 हजार से अधिक लोग दे चुके 33 सवालों का ऑनलाइन जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मोबाइल से स्वयं करें अपनी गणना, दूसरों को भी कराएं; 18 हजार से अधिक लोग दे चुके 33 सवालों का ऑनलाइन जवाब
मोबाइल से स्वयं अपनी गणना करें। दूसरों को भी कराएं। यह बेहद आसान है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे यह कर सकते हैं। यह कहना है कि जनगणना अधिकारी नीलम तिवारी का। शनिवार तक जिले में स्वगणना का आंकड़ा 18 हजार के पार पहुंच गया। 33 सवालों के जवाब देने के लिए व्यापारी और उद्यमियों में भी उत्साह रहा। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज, आगरा व्यापार मंडल, फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार, उत्तर प्रदेश व्यापार उद्योग मंडल सहित 20 से अधिक व्यापारिक व उद्यमी संगठनों ने शनिवार को जनगणना में स्वगणना करा योगदान दिया। जयपुर हाउस स्थित जीएसटी कार्यालय में व्यापारियों के साथ कर्मचारियों ने भी स्वगणना कराई। अध्यक्षता एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 पंकज गांधी ने की। मास्टर ट्रेनर ने व्यापारियों को मोबाइल से स्वगणना का तरीका बताया। कहा कि दूसरों की स्वगणना भी करवा सकते हैं। उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया। जनगणना अधिकारी नीलम तिवारी ने बताया कि 21 मई तक स्वगणना के लिए जनगणना पोर्टल खुला रहेगा। 22 मई से घर-घर सर्वे शुरू होगा। स्वगणना के दौरान प्राप्त विशिष्ट आईडी नंबर को नागरिक संभाल कर रखें। इसके आधार पर ही घर-घर सर्वे के दौरान प्रगणक सत्यापन करेंगे। कार्यशाला में व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल, ब्रजेश पंडित, जय पुरसनानी, कन्हैया लाल राठौड़, राजीव गुप्ता, संजीव अग्रवाल और जीएसटी के अधिकारी मौजूद रहे। उधर, जिलाधिकारी मनीष बंसल का कहना है कि अधिक से अधिक लोग स्वगणना कराएं। राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। सभी जानकारियां सहीं भरें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।