{"_id":"6a09a511f080c7de3b082a52","slug":"video-thhaga-mal-sharamaka-va-thasara-shahara-sa-aae-lga-na-bsaya-tha-parama-nagara-gava-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"धागा मिल श्रमिकों व दूसरे शहरों से आए लोगों ने बसाया था प्रेम नगर गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धागा मिल श्रमिकों व दूसरे शहरों से आए लोगों ने बसाया था प्रेम नगर गांव
उमरा रोड पर शहर के साथ लगता गांव प्रेम नगर करीब 36 वर्ष पूर्व बसा था। जब लोगों ने इसे बसाया तो वह यहां प्रेम पूर्वक अपने जीवन का निर्वहन करते थे। लोगों के आपसी प्रेम व भाईचारा के कारण ही गांव को प्रेम नगर कहा जाने लगा।
गांव में अभी सातवां सरपंच हैं। प्रेम नगर गांव की नींव करीब तीन दशक पहले उन मेहनतकश लोगों ने रखी थी, जो दूसरे शहरों और राज्यों से आकर यहां पर बसे थे। बताया जाता है कि करीब 30-40 वर्ष पूर्व रेलवे फाटक के साथ ही हैफेड की धागा मिल थी। मिल 24 घंटे चलती थी, जिसमें काम करने के लिए आस पास के गांवों सहित दूसरे शहरों के लोग भी आते थे। लोग जब यहां काम करने के लिए आने लगे तो मिल से आगे का एरिया खाली मैदान था। बाद में मिल में काम करने वाले लोगों ने जगह खरीदी व यहां पर रहना शुरु किया। साथ ही अन्य शहरों से भी लोग यहां पर आ गए। शुरुआत में यहां हाजमपुर, बरवाला, उकलाना, श्रीगंगानगर व अन्य शहरों से आकर लोग बसे थे। इसमें से अधिकांश रोजगार की तलाश में हांसी आए थे।
गांव के बुजुर्गों के अनुसार जब लोग यहां कर आकर बसे तो उसमें काफी लोग धार्मिक प्रवर्ती के थे। लोग आपस में मिल जुलकर रहते थे। जिसे देखकर लोगों ने इसका नाम प्रेम नगर रख दिया। बाद में मिल बंद हुई तो लोगों ने अन्य काम काज तलाशा। गांव को 1993 में पंचायत का दर्जा मिला था। अब लोग गांव को शहर में जोड़ने की मांग उठाने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।