Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
The outcome of the election for the association's new president and other office-bearers in Hansi will be decided today; voting begins at 9 AM and continues until 4 PM.
{"_id":"6aa3a7297ad345ef5003ff46","slug":"video-the-outcome-of-the-election-for-the-associations-new-president-and-other-office-bearers-in-hansi-will-be-decided-today-voting-begins-at-9-am-and-continues-until-4-pm-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में आज होगा एसोसिएशन के नए प्रधान व अन्य पदाधिकारियों की हार-जीत का फैसला; सुबह 9 बजे मतदान शुरू, शाम 4 बजे तक होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में आज होगा एसोसिएशन के नए प्रधान व अन्य पदाधिकारियों की हार-जीत का फैसला; सुबह 9 बजे मतदान शुरू, शाम 4 बजे तक होगा मतदान
बार एसोसिएशन हांसी के वर्ष 2026-27 के चुनाव को लेकर मतदान चल रहा है। बार रूम में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 4 बजे तक बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि प्रधान पद के लिए सुदेश यादव, कमल सिंह सिंघमार, ललित कुमार और चंद्रभान मैदान में हैं। खास बात यह है कि प्रधान पद के चारों उम्मीदवारों में से कोई भी पहले बार एसोसिएशन हांसी का प्रधान नहीं रहा है। ऐसे में इस बार प्रधान पद पर नया चेहरा चुना जाना तय है।
वहीं, सचिव पद के लिए आशुतोष अरोड़ा, जितेंद्र कुमार और मोहित ढिल्लों के बीच मुकाबला है।इसके अलावा वाइस प्रेसिडेंट जनरल पद पर अजय और कमल कुमार आमने-सामने हैं, जबकि ज्वाइंट सेक्रेटरी महिला पद के लिए जैस्मिन अथवाल, किरण और अनिता जांगड़ा चुनाव मैदान में हैं।
वहीं, कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है। वाइस प्रेसिडेंट महिला पद पर नीलम, कोषाध्यक्ष पद पर अश्वनी कुमार और लाइब्रेरी इंचार्ज पद पर जयदेव को निर्विरोध चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूर्व प्रधान रोहित कल्सन को रिटर्निंग ऑफिसर, जबकि मनजीत आर्या और स्वाती डांगी को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
वहीं, मतदान करने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं बार एसोसिएशन के सदस्य अतर सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने अच्छे उम्मीदवार को अपना वोट दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो भी उम्मीदवार जीतकर आएगा, वह बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेगा और अधिवक्ताओं के हित में काम करेगा।
अब सभी की निगाहें शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के बाद होने वाली मतगणना और बार एसोसिएशन के नए प्रधान व अन्य पदाधिकारियों के परिणाम पर टिकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।