{"_id":"6aab798ea719e2d0420209fc","slug":"video-late-night-rain-leaves-hansi-waterlogged-squall-adds-to-residents-woes-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में देर रात हुई बारिश से शहर जलमग्न, आंधी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में देर रात हुई बारिश से शहर जलमग्न, आंधी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
हांसी में देर हुई बारिश ने जहां मौसम में ठंडक घोल दी, वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश के साथ चली तेज आंधी ने भी शहर की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण हांसी के कई इलाकों में अभी तक बिजली आपूर्ति बाधित है। वहीं, जींद रोड पर भी तेज आंधी के कारण यातायात प्रभावित हुआ, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर पानी जमा हो गया। वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कई जगहों पर जलभराव के कारण यातायात की रफ्तार भी धीमी रही।
हालांकि, इस बारिश को किसानों के लिए राहत की बारिश माना जा रहा है। खेतों में खड़ी फसलों के लिए बारिश काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। किसानों के लिए यह बारिश सोने पर सुहागा जैसी रही, क्योंकि बारिश से खेतों को पर्याप्त नमी मिली और सिंचाई की जरूरत कुछ हद तक कम हो सकती है।
बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर में जलभराव और बिजली बाधित होने के कारण आमजन की परेशानी बढ़ गई।
अब लोगों की नजर प्रशासन और बिजली विभाग की कार्रवाई पर है कि जलभराव की समस्या और बिजली आपूर्ति को कितनी जल्दी सामान्य किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।