फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   'Seva Sankalp Abhiyan': Various events including tree plantation, blood donation, and yoga held in Hisar.

सेवा संकल्प अभियान: हिसार में पौधरोपण, रक्तदान व योग समेत कई कार्यक्रम; जीरो वेस्ट वार्ड बनाने का लक्ष्य

Thu, 17 Sep 2026 10:18 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 17 Sep 2026 10:18 AM IST
सार

हिसार में 2 अक्टूबर को श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 6 अक्तूबर को टाउन पार्क में योग कार्यक्रम होगा। 7 अक्तूबर को हिसार और 8 अक्तूबर को बरवाला व उकलाना में कंपोस्टिंग को लेकर सेमिनार होंगे।

विज्ञापन
'Seva Sankalp Abhiyan': Various events including tree plantation, blood donation, and yoga held in Hisar.
सी जयाश्रद्धा, नगर निगम आयुक्त, हिसार - फोटो : संवाद

विस्तार

सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम की ओर से आज वीरवार से शहर में विभिन्न जागरूकता एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। निगमायुक्त सी जयाश्रद्धा ने इन कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त आयुक्त वेद प्रकाश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। आज नगर निगम क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, पार्कों और प्रमुख चौक-चौराहों पर दीप जलाने के साथ लाइट की व्यवस्था की जाएंगी।

विज्ञापन


कल 18 सितंबर को सातरोड तालाब पर पौधरोपण होगा। इसमें कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि होंगे। 21 सितंबर को नगर निगम कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाएंगे। 23 सितंबर को कैमरी रोड स्थित मोक्ष आश्रम में ओल्ड एज होम विजिट कार्यक्रम होगा, जिसमें बच्चे व बुजुर्ग एक साथ समय बिताकर सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश दिया जाएगा। 26 सितंबर को नगर निगम कार्यालय में सफाई एवं कार्यालय कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। 29 सितंबर को उपायुक्त सभागार में डिजिटल एवं साइबर सिक्योरिटी कैंप होगा। 
विज्ञापन


अक्तूबर में ये होंगे कार्यक्रम
2 अक्टूबर को श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 6 अक्तूबर को टाउन पार्क में योग कार्यक्रम होगा। 7 अक्तूबर को हिसार और 8 अक्तूबर को बरवाला व उकलाना में कंपोस्टिंग को लेकर सेमिनार होंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के साथ कचरे के उचित प्रबंधन और कंपोस्टिंग के प्रति जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम आयुक्त सी जयाश्रद्धा ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता गतिविधियां की जाएंगी। स्कूल के छात्रों और आमजन को स्वच्छता के नियमों के बारे में जानकारी दी जाएंगी। मोहल्ला व प्रत्येक वार्ड को जीरो वेस्ट बनाने के कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed