{"_id":"6aa393f8dcea5178e40b311e","slug":"10-handball-players-from-ladwa-hisar-to-showcase-their-prowess-in-jind-selected-for-state-level-competition-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: जींद में दमखम दिखाएंगे हिसार के लाडवा के 10 हैंडबॉल खिलाड़ी, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: जींद में दमखम दिखाएंगे हिसार के लाडवा के 10 हैंडबॉल खिलाड़ी, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
Fri, 11 Sep 2026 11:09 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:09 AM IST
सार
ग्राम पंचायत लाडवा के सरपंच रामफल पूनिया ने बताया कि लाडवा गांव में खेल विभाग द्वारा हैंडबॉल की दो खेल नर्सरियां, बॉयज एवं गर्ल्स, संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
खिलाड़ी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के गांव लाडवा की खेल नर्सरी के दस खिलाड़ी आज से 13 सितंबर तक जींद में होने वाली 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। ग्राम पंचायत की इस खेल नर्सरी की 10 हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 वर्ग से जानवी, मोनिका व प्रिया, अंडर-17 वर्ग से रेनू, अंशु, प्रिया व वंशिका तथा अंडर-19 वर्ग से ज्योति, काफी व मनीषा शामिल हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत लाडवा के सरपंच रामफल पूनिया ने बताया कि लाडवा गांव में खेल विभाग द्वारा हैंडबॉल की दो खेल नर्सरियां, बॉयज एवं गर्ल्स, संचालित की जा रही हैं। इन नर्सरियों में खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण एवं खेल का बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लाडवा की खेल प्रतिभाएं जिला एवं राज्य स्तर के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लाडवा का नाम रोशन कर रही हैं। अनेक खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खेल कोटे के माध्यम से सरकारी सेवाओं में भी अपना स्थान बनाया है। खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को कोच अशोक पूनिया एवं कोच महावीर पूनिया द्वारा नियमित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों का कहना है कि खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है।