{"_id":"6a099b0344c5204c1b006ca6","slug":"video-victim-appealed-to-sdm-to-help-reunite-them-with-their-mother-during-sampurna-samadhan-diwas-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'पेंशन के लालच में मां को छिपाकर रखतें हैं भाई', संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित ने लगाई एसडीएम से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'पेंशन के लालच में मां को छिपाकर रखतें हैं भाई', संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित ने लगाई एसडीएम से गुहार
साहब, नौ साल पहले पिता की मृत्यु हो गई। मेरी मां को पेंशन मिलती है। नाती की शादी के बहाने दोनों बड़े भाई वर्ष 2021 में मां को मेरे घर से बुलाकर ले गए थे। पेंशन के लालच में मां को छिपाकर रखते हैं और मिलने भी नहीं देते। ये आरोप शनिवार को अंगूठी गांव निवासी सुरेश ने लगाए। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम से गुहार लगाई कि मुझे मेरी मां से मिलने दिया जाए। सुरेश ने बताया कि मां की उम्र 85 वर्ष है। उन्हें आशंका है कि संपत्ति के लालच में मां के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। एसडीएम ने थानाध्यक्ष जगदीशपुरा को निर्देश दिए हैं कि दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाए। सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में 180 फरियादी पहुंचे। 29 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। जबकि 149 शिकायतों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सात दिन की मोहलत दी गई है। एसडीएम सचिन राजपूत ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।