{"_id":"6af45ccf114d025d4a041ddd","slug":"political-row-erupts-over-missing-mp-rajkumar-chahar-s-name-from-bateshwar-fair-invitation-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब: बटेश्वर मेले के आमंत्रण पत्र ने छेड़ा सियासी संग्राम, सांसद का नाम और फोटो ही कर दिया गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब: बटेश्वर मेले के आमंत्रण पत्र ने छेड़ा सियासी संग्राम, सांसद का नाम और फोटो ही कर दिया गायब
Wed, 11 Nov 2026 05:47 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:47 PM IST
सार
बटेश्वर मेले के उद्घाटन के आमंत्रण पत्र से फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का नाम और फोटो गायब होने पर विवाद खड़ा हो गया है। सांसद समर्थकों ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए आपत्ति जताई है, वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि समापन समारोह में सांसद को बुलाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांसद राजकुमार चाहर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बटेश्वर का ऐतिहासिक मेला बुधवार से शुरू होने जा रहा है। हालांकि इस मेले से पहले ही इसका आमंत्रण पत्र चर्चा का विषय बन गया है। जिला पंचायत की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का नाम गायब है। इसी संसदीय क्षेत्र में बटेश्वर आता है।
सांसद के समर्थकों ने इस पर आपत्ति जताते हुए जिला पंचायत से लेकर जिला प्रशासन तक के अधिकारियों से प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए आपत्ति जता दी है। आमंत्रण पत्र से सांसद का नाम हटाए जाने के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। मेले का उद्घाटन किसी सांविधानिक पद पर बैठी शख्सियत से कराने की बजाय इस बार पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह से कराने का प्रस्ताव रखा गया रहा है।
राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि चूंकि पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी व बाह से विधायक पक्षालिका सिंह की सांसद चाहर से सियासी अदावत जगजाहिर है। ऐसे में संभव है कि दो सियासी खेमों के एक ही कार्यक्रम में बुलाने से होने वाली असहज स्थिति से बचने का प्रयास किया गया है। हालांकि इस प्रयास ने सियासी उठापटक मचा दी है। सरकारी कार्यक्रम में सांसद को नजरंदाज करना समर्थक प्रोटोकॉल का उल्लंघन मान रहे हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अधिकारी मुकेश जैन ने कहा कि मेले का प्रशासनिक आमंत्रण पत्र अभी तैयार किया जा रहा है। जो आमंत्रण पत्र बांटा गया है, वह जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय की ओर से जारी हुआ है। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने आपत्तियों को सिरे से खारिज किया है। स्पष्ट किया कि मेले के उद्घाटन और समापन पर बड़े आयोजन होते हैं। उद्घाटन के लिए पूर्व मंत्री को बुलाया जा रहा है जबकि समापन कार्यक्रम में सांसद राजकुमार चाहर को बुलाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के मान-सम्मान का ध्यान रखा जाएगा।