{"_id":"6a09a341c83d14bd800d083a","slug":"video-a-garden-of-160-plants-was-planted-at-home-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: शौक में बीएड कॉलेज से उखाडे़ पौधे, अब घर में लगाई 160 पौधौं की बगिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: शौक में बीएड कॉलेज से उखाडे़ पौधे, अब घर में लगाई 160 पौधौं की बगिया
शौक व्यक्ति में किसी कार्य करने का जूनून भर देता है और कार्य में सफलता भी दिलाता है। शहर निवासी अजनेश ने भी शौक में कॉलेज से 3 पौधे उखाड़े और अब घर में 160 पौधों की बगिया बना दी। बगिया से घर में सुख शांति व सुकुन भी बना हुआ है।
बता दें कि अजनेश पेशे से अधिवक्ता हैं और महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन में ही कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में उनकी बीएड की परीक्षा थी और वह कॉलेज में पौधों के फूल देखकर प्रभावित हो गई। उस दौरान उनको घर पर पौधा लगाने का शौक लगा और तीन पौधे उखाड़ लाई। इसके बाद उनके बीज और कलम से काफी पौधे लगाए। अब भी अपने रिश्तेदारी या कहीं पर जाती हैं और पौधा पसंद आता है तो टहनी तोड़कर ले आती हैं। इसी तरह करके उन्होंने बगिया में 50 से अधिक वैरायटी के 160 पौधे लगाए हुए हैं। पौधों से घर में सुख शांति बनी और सभी का चिड़चिड़ा स्वाभाव खत्म हो गया। सुबह उठते ही सभी बगिया में चाय पीते हैं और फिर घर के अन्य काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बगिया में पूरा दिन शानदार हो जाता है। इनकी कलम से पौधे बनाकर रिश्तेदारों व पड़ोसियों को वितरित कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।