सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh-Two-Children-Die-Suspected-Poisoning-Pesticide-Mixed-Wheat-Mother-Under-Treatment

Damoh News: संदिग्ध पॉइजनिंग से दो बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर; गेहूं में डाली दवा पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 09:44 PM IST
Damoh-Two-Children-Die-Suspected-Poisoning-Pesticide-Mixed-Wheat-Mother-Under-Treatment

दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र के जेरठ गांव में शुक्रवार को दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि एक महिला का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर गेहूं में डाली गई कीटनाशक दवा से पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, जेरठ निवासी दामोदर लोधी की 12 वर्षीय बेटी भावना और 7 वर्षीय भतीजा समीर गुरुवार शाम से उल्टी-दस्त से परेशान थे। शुक्रवार सुबह दोनों की तबीयत और बिगड़ गई। दोपहर में परिजन उन्हें पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि जिस कमरे में पूरा परिवार रहता और सोता था, उसी में करीब 80 बोरी गेहूं रखा हुआ था। गेहूं को कीड़ों से बचाने के लिए करीब आठ दिन पहले उसमें कीटनाशक दवा डाली गई थी। आशंका जताई जा रही है कि दवा के प्रभाव या जहरीले संक्रमण की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ी।

दामोदर लोधी ने बताया कि परिवार ने उस गेहूं का सेवन नहीं किया था और घर में पुराना गेहूं उपयोग में लिया जा रहा था। इसके बावजूद जिस कमरे में दवा मिला गेहूं रखा था, वहीं सभी लोग सोते थे। ऐसे में जहरीले प्रभाव से बच्चों की मौत होने की आशंका बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- Bhojshala Case Live: हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार; मुस्लिम पक्ष जा सकता है सुप्रीम कोर्ट; धार में जश्न

वहीं, डोमन लोधी ने बताया कि उनकी पत्नी विनीता लोधी की तबीयत दो दिन पहले खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों की हालत भी गुरुवार शाम से बिगड़ रही थी। गांव में प्राथमिक इलाज कराने के बाद शुक्रवार को उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच में उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया पॉइजनिंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घटना की सूचना मिलते ही जेरठ चौकी प्रभारी गोपाल सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक, गेहूं में कीड़े मारने की दवा डाले जाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: पुलवामा में मीट से मचा हड़कंप, 108 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका

फतेहाबाद के रतिया में नायब तहसीलदार के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, सोए प्रशासन को जगाने के लिए बजाए ढोल

15 May 2026

डीजल-पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी और किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

15 May 2026

भिवानी में निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर, विद्यार्थियों व स्टाफ ने उठाया लाभ

15 May 2026

झज्जर में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने रखी हड़ताल, लघु सचिवालय परिसर में दिया धरना

विज्ञापन

कानपुर: अनाथ बच्चों के सहारा बने एसडीएम, चार मासूमों को दिलाई सरकारी योजनाओं की मदद

15 May 2026

कानपुर: 45 साल बाद कानून के शिकंजे में 'कातिल' पति: पत्नी की हत्या कर 1981 से था फरार

15 May 2026
विज्ञापन

कानपुर: जाजमऊ में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के घर बेटे ने लगाई आग, लाखों का सामान राख

15 May 2026

Uttarakhand: 5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क | Rudraprayag

15 May 2026

सोलन: अनुराग सिंह ठाकुर बोले- कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी

15 May 2026

सिकंदराराऊ की पशु पैंठ में एक लाख से ज्यादा तक बेचे जा रहे बकरे

15 May 2026

Rudrapur: न्यू डिवाइन सिटी के कबाड़ गोदाम में फिर लगी आग, लोगों में दहशत

VIDEO: एलएलबी परीक्षा स्थगित होने पर छात्रों का हंगामा, पेपर लीक की आशंका

15 May 2026

VIDEO: अमर उजाला की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन, दिग्गजों ने अपनी जिंदगी के संघर्ष पर खुलकर बात की

15 May 2026

VIDEO: दो सगी बहनों की तालाब में डूबनें से मौत, मचा कोहराम

15 May 2026

VIDEO: जमीन के विवाद में फायरिंग, तीन सगे भाइयों को लगी गोली, दो की हालत गंभीर

15 May 2026

बुलंदशहर में रास्ते के विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने की हवाई फायरिंग, दहशत

15 May 2026

कानपुर: वेतन वृद्धि और कटौती के विरोध में दो फैक्टरियों में श्रमिकों का हंगामा

15 May 2026

Bilaspur: एनसीसी कैडेट्स ने सीखी निशानेबाजी की बारीकियां, डीएवी बरमाणा के 29 कैडेट्स ने फायरिंग प्रैक्टिस सत्र में लिया भाग

15 May 2026

Shimla: तेल की कीमतों में वृद्धि का देवभूमि ऑल हिमाचल टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन ने किया विरोध, जानें क्या कहा

15 May 2026

फतेहाबाद के टोहाना में पंचायत विभाग का पटवारी 50000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

15 May 2026

यमुनानगर में नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

15 May 2026

शराब पर प्रतिबंध की मांग करते हुए CM Omar Abdullah के घर के बाहर BJP Workers का प्रदर्शन | Srinagar

लुधियाना पुलिस ने इंटरनेशनल ऑनलाइन ठगी गिरोह का किया भंडाफोड़

15 May 2026

मुरादाबाद में पांच दिन में दिया चार बच्चों को जन्म, नार्मल डिलीवरी देख चिकित्सक भी हैरान

15 May 2026

क्या कम होनी चाहिए PM Modi की सुरक्षा? Frmr. IPS Officers ने Security Cavalcade पर किया बड़ा खुलासा

Meerut: महताब सिनेमा के पास कूड़े का अंबार, दुर्गंध और धुएं से लोग परेशान

15 May 2026

VIDEO: महिला विशेषज्ञ नहीं होने से फूटा महिलाओं का गुस्सा, जिला अस्पताल में प्रदर्शन

15 May 2026

VIDEO: बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत का प्रदर्शन, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

15 May 2026

नीट यूजी पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

15 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed