{"_id":"6a0a8e3d0685ceed8a024113","slug":"massive-decline-in-the-stock-market-sensex-drops-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bonus Market Update: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 800 से अधिक अंक गिरा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
The Bonus Market Update: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 800 से अधिक अंक गिरा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar
Updated Mon, 18 May 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार की सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिली। बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी करीब एक प्रतिशत तक फिसल गए। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
बाजार में गिरावट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शेयर बाजार में सप्ताह के पहले ही ही बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज लाल निशान के साथ खुला। सेंसेक्स में 900 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिली। सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर सेंसेक्स 879.66 (1.16%) अंक गिरकर 74,358.33 के स्तर पर जबकि निफ्टी 255.80 (1.08%) अंकों की गिरावट के साथ 23,387.70 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
Trending Videos
सोमवार को भारतीय बाजार में गिरावट का बड़ा कारण वैश्विक बॉन्ड यील्ड के रिकॉर्ड ऊंचाई पहुंचना रहा। इसके अलावे, रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर फिसल गया और कई मैक्रो चिंताओं ने दलाल स्ट्रीट पर मंदी की पकड़ मजबूत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को बिकवाली दिखी थी। सेंसेक्स 160.73 (0.21%) फिसलकर 75,237.99 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, निफ्टी 46.10 (0.19%) अंकों की गिरावट के साथ 23,643.50 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था।