सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: दिनभर की हरियाली के बाद आखिरी सत्र में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 15 May 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सुबह से हरे निशान पर कारोबार करने के बाद आखिरी सत्र में फिसल गए। सेंसेक्स और निफ्टी की चाल से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें।

Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आखिरी सत्र में बिकवाली दिखी। सुबह से हरे निशान पर कारोबार कर रहे बेंचमार्क सूचकांक शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 160.73 (0.21%) फिसलकर 75,237.99 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी 46.10 (0.19%) अंकों की गिरावट के साथ 23,643.50 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सत्र के बाद हिंडाल्को के शेयरों में 3 प्रतिशत जबकि रिलायंस के शेयरों में दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।



शुक्रवार को इंट्राडे कारोबार में रुपया 96 के स्तर से नीचे फिसल गया। रुपये पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर और अमेरिकी नीति निर्माताओं की आक्रामक टिप्पणियों का दबाव दिखा। विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार विदेशी पूंजी के लगातार बहिर्वाह और कमजोर शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के बीच अमेरिकी डॉलर/भारत रुपये की जोड़ी भारी दबाव में है, जिससे भुगतान संतुलन पर दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितताएं, अपेक्षाकृत उच्च मूल्यांकन और एआई-आधारित निवेश के अवसरों की कमी ने पूंजी प्रवाह पर दबाव डाला है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.86 पर खुला, फिर कमजोर हुआ और दिन के कारोबार में रिकॉर्ड निचले स्तर 96.14 पर आ गया। रुपये में पिछले दिन की क्लोजिंग के मुकाबले 50 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।

Trending Videos

बाजार के किन शेयरों में दिखी चाल

सेंसेक्स शेयरों में टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इटरनल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, ट्रेंट, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयर रहे।


दूसरी ओर, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, अदानी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी इंडिया, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और सन फार्मास्यूटिकल्स प्रमुख विजेता रहे।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "हालिया राहत रैली के बाद निवेशक सतर्क हो गए हैं, क्योंकि बॉन्ड यील्ड में वृद्धि, कमजोर रुपया और ईंधन की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी ने मुद्रास्फीति की चिंताओं को फिर से जीवित कर दिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed