The Bonus Market Update: वैश्विक चुनौतियों के बीच हरे निशान पर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
The Bonus Market Update: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई। बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। बाजार की चाल के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें खबर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में राहत की किरण नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव झेल रहे बाजार के प्रमुख सूचकांक गुरुवार को हरे निशान पर कारोबर करते दिख रहे हैं। सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर सेंसेक्स 448.92 (0.60%) अंकों की बढ़त के साथ 75,057.90 के स्तर पर जबकि निफ्टी 139.11 (0.59%) अंक चढ़कर 23,551.70 के स्तर पर पहुंच गया है।
हालांकि, शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद बेंचमार्क सूचकांकों पर बिकवाली का जोर दिखा। 10 बजकर 01 मिनट तक सेंसेक्स 83.00 (0.11%) अंकों की बढ़त के साथ 74,691.98 जबकि निफ्टी 52.06 (0.22%) अंकों की बढ़त के साथ 23,464.65 पर कारोबार करता दिखा। अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 5.3% तक बढ़कर 2,634 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
किन शेयरों में दिखा सबसे अधिक उतार-चढ़ाव?
इससे पहले, गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 से अधिक शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और ट्रेंट जैसे शेयरों में 1.5% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि आईटी शेयरों में गिरावट दिखी। टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 95.74 पर आ गया।