सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Insurance Import Export SEBI Share Mkt USD INR Value Commerce Trade Hindi News

Biz Update: भारती लाइफ इंश्योरेंस में 75% हिस्सेदारी खरीदेगा प्रूडेंशियल; चेसिस निर्यात में भारत की बड़ी छलांग

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Mon, 18 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Business Updates Insurance Import Export SEBI Share Mkt USD INR Value Commerce Trade Hindi News
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

प्रूडेंशियल ने रविवार को भारती लाइफ वेंचर्स और 360 वन एसेट मैनेजमेंट से भारती लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति जताई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रूडेंशियल भारत में बेहतर परिचालन के लिए नए सिरे से रणनीति बना रहा है। इसी कड़ी में हिस्सेदारी खरीदने का निर्णय लिया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रारंभिक नकद भुगतान 35 अरब रुपये होगा, साथ ही कुछ शर्तों पर अतिरिक्त 7 अरब रुपये देय हो सकते हैं। सौदे के बाद, प्रूडेंशियल के भारतीय परिचालन में भारती लाइफ इंश्योरेंस का बहुमत स्वामित्व होगा। इसके साथ ही, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की दो सूचीबद्ध संस्थाओं में अल्पसंख्यक हिस्सेदारी भी रहेगी। नियामक मंजूरी के लिए प्रूडेंशियल को आईसीआईसीआई प्रू लाइफ में अपनी हिस्सेदारी 10 फीसदी से कम करनी होगी। यह सौदा भारत में जीवन बीमा कारोबार का बहुमत स्वामित्व हासिल करने का एक रणनीतिक कदम है। भारती लाइफ, भारती एयरटेल और 360 वन के साथ रणनीतिक वितरण समझौतों पर भी विचार करेगा।



इंजन लगे वाहनों के चेसिस के निर्यात में भारत की बड़ी छलांग, 29 अरब रुपये का निर्यात
मोटर वाहनों के लिए इंजन लगे चेसिस के निर्यात में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने 302.3 मिलियन डॉलर (28.98 अरब रुपये) के चेसिस का निर्यात किया है। इनमें सबसे अधिक 14.43 करोड़ डॉलर के चेसिस का निर्यात खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को किया गया। भारत ने इंजन लगे वाहनों के चेसिस के निर्यात क्षेत्र में इंडोनेशिया और यूक्रेन जैसे बाजारों में पैठ बढ़ाई है, जबकि यूएई, फिलीपीन व नेपाल में भी निर्यात बढ़ा है। ऑटोमोटिव प्लेटफॉर्म और असेंबली कंपोनेंट्स की बढ़ती वैश्विक मांग भारत पूरा कर रहा है। देश की ऑटोमोबाइल चेसिस निर्माण क्षमता अब वैश्विक स्तर पर पहचान बना रही है। यूएई को 14.43 करोड़ डॉलर के निर्यात के बाद फिलीपीन को 4.55 करोड़ डॉलर और बांग्लादेश 3.79 करोड़ डॉलर का निर्यात किया गया। जबकि, अमेरिका को 2.86 करोड़ डॉलर, नेपाल को 2.31 करोड़ डॉलर का निर्यात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed