{"_id":"6a06ea5e3522f145b9012e34","slug":"video-meerut-garbage-pile-near-mehtab-cinema-causes-stench-residents-demand-action-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: महताब सिनेमा के पास कूड़े का अंबार, दुर्गंध और धुएं से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: महताब सिनेमा के पास कूड़े का अंबार, दुर्गंध और धुएं से लोग परेशान
मेरठ शहर में महताब सिनेमा के पास खाली पड़ी भूमि पर कूड़े के ढेर स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। क्षेत्र में फैली गंदगी और उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि दिनभर उठने वाली बदबू से सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है।
मंदिर के पास रहने वाले साहिल ने बताया कि यह कूड़े का ढेर सेना की भूमि पर लगा है। कई बार सफाई कराने के बाद भी यहां दोबारा कूड़ा जमा हो जाता है। मछली मार्केट से निकलने वाला कचरा भी यहीं डाल दिया जाता है, जिससे पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैलती रहती है। लोगों का आरोप है कि कूड़ा प्रबंधन में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विधायक आवास से मात्र 20 मीटर दूर कूड़ा
यह डंपिंग प्वाइंट सिवालखास से रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद के आवास से करीब 20 मीटर की दूरी पर स्थित है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि के घर के पास ही सफाई व्यवस्था का यह हाल है तो आम इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
स्थानीय निवासी जुनैद ने बताया कि कई बार कूड़े के ढेर में आग भी लग जाती है, जिससे धुआं और बदबू पूरे इलाके में फैल जाती है और लोगों का दम घुटने लगता है। वहीं शंकर समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।