{"_id":"6a099e0ff0d6dbe2060ade38","slug":"video-mass-cheating-detected-in-three-university-colleges-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सेमेस्टर परीक्षाओं में गड़बड़ी, तीन कॉलेजों में पकड़ी सामूहिक नकल; कक्ष निरीक्षक मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सेमेस्टर परीक्षाओं में गड़बड़ी, तीन कॉलेजों में पकड़ी सामूहिक नकल; कक्ष निरीक्षक मिले नदारद
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में खुलकर नकल हो रही है। सचल दल को दो कॉलेजों में सामूहिक नकल मिली, तो एक कॉलेज में बिना कक्ष निरीक्षकों के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। सचल दल की रिपोर्ट के आधार पर विवि प्रशासन ने इन तीन कॉलेजों में आगे की परीक्षा ऑब्जर्वर की निगरानी में कराने का निर्णय लिया है। सेमेस्टर परीक्षा में नकल रोकने के दावे शुरू से ही फेल हो रहे हैं। कॉलेजों में खुलेआम सामूहिक नकल कराई जा रही है, यह सच्चाई सचल दलों के निरीक्षण में सामने आ रही है। शनिवार को बीजीएल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, आचार्य ताराचंद शास्त्री डिग्री कॉलेज और माता सूरजमुखी गर्ल्स डिग्री कॉलेज पर सचल दल पहुंचे, तो वहां परीक्षा की स्थिति देखकर सदस्य आश्चर्य में पड़ गए। परीक्षार्थी बिना किसी डर के नकल कर रहे थे। बीजीएल गर्ल्स डिग्री कॉलेज और आचार्य ताराचंद शास्त्री डिग्री कॉलेज दल के सदस्यों ने सामूहिक नकल पकड़ी है। कई परीक्षार्थियों की कॉपियों पर एक से उत्तर लिखे हुए थे। इससे आश्चर्यजनक मामला आचार्य ताराचंद शास्त्री डिग्री कॉलेज में सचल दल के सदस्यों को देखने को मिला। कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। इसे खुलवाने में समय लगा। कक्षों में बिना कक्ष निरीक्षकों के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। कक्ष निरीक्षक तैनात न होने के सवाल का कॉलेज प्रबंधक जवाब नहीं दे सका। सचल दलों ने तीनों कॉलेजों के खिलाफ अपनी रिपोर्ट विवि प्रशासन को प्रस्तुत कर दी। विवि प्रशासन की तरफ से आगामी परीक्षा ऑब्जर्वर की निगरानी में कराने का निर्णय लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।