{"_id":"6a0992da9a778d25b40718c5","slug":"video-bikers-snatched-chain-from-a-woman-neck-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: थाने से चंद कदम की दूरी पर लूट, महिला के गले से चेन तोड़ कर ले गए बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: थाने से चंद कदम की दूरी पर लूट, महिला के गले से चेन तोड़ कर ले गए बाइक सवार बदमाश
आगरा में बेखौफ बदमाशों ने थाना न्यू आगरा पुलिस को सरेआम चुनौती दी है। शनिवार रात थाने से चंद कदमों की दूरी पर फल खरीद रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन ली और भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना न्यू आगरा के इंजीनियर्स काॅलोनी निवासी रीमा चौहान अपने बच्चे को लेकर रात में न्यू आगरा की दयालबाग रोड पर फल और अन्य सामान खरीदने आई थीं। थाने से थोड़ी दूर पर ठेल पर केले खरीद रहीं थीं। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक पीछे से आए। झपट्टा मारकर रीमा के गले से चेन तोड़ ली और भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने पीछा किया पर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। पीड़िता ने थाना न्यू आगरा पर शिकायत की है। थाना प्रभारी न्यू आगरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।