{"_id":"6a099b1f86b22f5e9e0342d7","slug":"video-people-have-extended-their-support-to-help-cricketer-kalpana-lodhi-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: क्रिकेटर कल्पना लोधी के लिए जुड़ने लगे मदद के हाथ, आर्थिक तंगी के चलते नहीं हो सकी थी सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: क्रिकेटर कल्पना लोधी के लिए जुड़ने लगे मदद के हाथ, आर्थिक तंगी के चलते नहीं हो सकी थी सर्जरी
आर्थिक संकट के चलते सर्जरी टलने से परेशान आगरा की युवा क्रिकेटर कल्पना लोधी के लिए अब समाज के कई लोग मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये सहयोग देने का अभियान शुरू किया है। शमसाबाद क्षेत्र के गांव श्यामो की रहने वाली कल्पना लोधी इस समय जिंदगी के कठिन दौर से गुजर रही हैं। कुछ दिन पहले तक जिस खिलाड़ी को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (पूर्व एनसीए) से विशेष प्रशिक्षण के लिए बुलावा मिला था, आज वही खिलाड़ी आर्थिक तंगी के कारण अपनी जरूरी सर्जरी नहीं करा पा रही है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में तय ऑपरेशन धनराशि का पूरा इंतजाम न हो पाने की वजह से टालना पड़ा था। अमर उजाला में शनिवार के अंक में कल्पना की संघर्ष भरी कहानी प्रकाशित होने के बाद समाज के लोग मदद के लिए आगे आने लगे हैं। कई सामाजिक संगठनों और समाज से जुड़े लोगों ने वीडियो जारी कर आर्थिक सहयोग की अपील की है। सोशल मीडिया पर भी लोग कल्पना के इलाज और क्रिकेट कॅरिअर को बचाने के लिए समर्थन दे रहे हैं। कल्पना बेहद साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद कल्पना ने क्रिकेट के अपने सपने को कभी कमजोर नहीं होने दिया। वह वर्षों तक साइकिल चलाकर पीके क्रिकेट अकादमी पहुंचीं और मेहनत के दम पर उत्तर प्रदेश अंडर-15 टीम में जगह बनाई। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि कल्पना को तेज गेंदबाजी और अनुशासन की वजह से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से बुलावा मिला था। लेकिन वहां जाने से पहले ही अभ्यास के दौरान फील्डिंग करते समय उनके पैर में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद यूपीसीए ने कानपुर में उनका मेडिकल कराया जहां डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें अनफिट घोषित कर सर्जरी की सलाह दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।