{"_id":"6a099b4c78c49569ec0be11f","slug":"video-swimmers-from-agra-will-participate-in-competition-held-in-lucknow-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखनऊ में जलवा दिखाएंगे आगरा के तैराक, चुनी गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखनऊ में जलवा दिखाएंगे आगरा के तैराक, चुनी गई टीम
आगरा जिले के तैराक अब प्रदेश स्तर पर प्रतिभा का दम दिखाएंगे। केएन कपूर मेमोरियल 67वीं सीनियर प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की तरणताल में जनपदीय चयन ट्रायल किया गया। प्रतियोगिता 30 और 31 मई को लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में होनी है। जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि पुरुष वर्ग में शिवांश कुमार, यश शर्मा, तोशान गुप्ता, समय अग्रवाल, रितिक कुमार, साध सत्संगी और कृशिव जैन का चयन किया गया। वहीं महिला वर्ग में मिशिका लवानिया, नायसा सिंघल, रिशिता बंसल और वनलिका बंसल ने प्रदेश प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। चयन प्रक्रिया में मनीष सिंह, रामकृष्ण, अनुराग धनगर और अभिषेक कुमार ने निर्णायक के रूप में सहयोग किया। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष राहुल पालीवाल, सचिव उमेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी पदक जीतकर लौटेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।