{"_id":"6a0af66d18afa5dde20ea192","slug":"video-mp-hema-malini-travels-by-e-auto-in-mathura-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सांसद हेमा मालिनी ने किया ई-ऑटो से सफर, ईंधन बचाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सांसद हेमा मालिनी ने किया ई-ऑटो से सफर, ईंधन बचाने का दिया संदेश
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने सोमवार को अधिकारियों के साथ जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की एक बैठक की। जिले भर में चल रही और लंबे समय से लंबित पड़ी निर्माण परियोजनाओं पर करीब दो घंटे तक गहन मंथन किया। विकास कार्यों की गति बढ़ाने और उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद सांसद ने इलेक्ट्रिक ऑटो की सवारी कर ईंधन बचाने का संदेश दिया। बैठक के दौरान सांसद ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अटके हुए प्रोजेक्ट्स को जल्द से जल्द निपटाएं, ताकि आम जनता को इनका लाभ मिल सके। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत का संदेश दिया। वह खुद इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-ऑटो) में सवार हुईं। उनके साथ विधायक पूरन प्रकाश ने भी ऑटो की सवारी की। सांसद ने जनता से अपील करते हुए कहा बढ़ते प्रदूषण को रोकने और ईंधन की बचत के लिए हमें इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देना होगा। यह न सिर्फ पर्यावरण के लिए अनुकूल है, बल्कि आर्थिक रूप से भी फायदेमंद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।