Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari: Paddy Procurement Begins, 2,629 Metric Tonnes Purchased on Day One; 1,015 Farmers Get Tokens

धमतरी: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, पहले दिन 2,629 मीट्रिक टन धान खरीदा, 1,015 किसानों ने कटाए टोकन

Mon, 16 Nov 2026 10:52 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 10:52 AM IST
सार

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। पहले दिन जिले के 102 उपार्जन केंद्रों पर 688 किसानों से 2,629 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। वहीं दूसरे दिन के लिए 1,015 किसानों ने टोकन कटाए हैं।

विज्ञापन
Dhamtari: Paddy Procurement Begins, 2,629 Metric Tonnes Purchased on Day One; 1,015 Farmers Get Tokens
पहले दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का हुआ उपार्जन

विस्तार

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर को जिले के उपार्जन केंद्रों में हुआ। खरीदी के पहले दिन किसानों में धान विक्रय को लेकर उत्साह देखा गया। जिले के 102 धान उपार्जन केंद्रों में कुल 688 किसानों ने टोकन के माध्यम से धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया था। इन किसानों से कुल 2,629 मीट्रिक टन (26,290 क्विंटल) धान की खरीदी की गई।

विज्ञापन


धान खरीदी के दूसरे दिन 16 नवंबर के लिए भी किसानों ने अच्छी भागीदारी दिखाई है। जिले में कुल 1,015 किसानों ने धान विक्रय के लिए टोकन कटाया है। इन किसानों से निर्धारित तिथि पर कुल 3,670.78 मीट्रिक टन (36,707.80 क्विंटल) धान का उपार्जन किया जाएगा। इससे स्पष्ट है कि खरीदी प्रक्रिया के शुरुआती दिनों में ही किसान अपनी उपज विक्रय के लिए उपार्जन केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस वर्ष धमतरी जिले में कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसानों का पंजीयन किया गया है। इन किसानों की कुल पंजीकृत भूमि का रकबा 1 लाख 30 हजार 659 हेक्टेयर है, जबकि धान का कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर दर्ज किया गया है। बड़ी संख्या में पंजीकृत किसानों की सुविधा और धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए जिले के उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजी: पुलिस में आरक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी, चयन नहीं होने पर आरोपी ने फोन उठाना किया बंद


प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, व्यवस्थित तौल, बारदाना, पेयजल, छाया तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित तिथि के टोकन के अनुसार ही उपार्जन केंद्रों में धान लाने तथा खरीदी संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि सभी किसानों की उपज का सुव्यवस्थित एवं सुगमतापूर्वक उपार्जन सुनिश्चित किया जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed