{"_id":"6ae1dafd189a51a1120e331e","slug":"divisional-engineer-booked-for-coition-harassment-female-employee-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में मंडल इंजीनियर पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में मंडल इंजीनियर पर मामला दर्ज
Wed, 28 Oct 2026 04:55 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 28 Oct 2026 04:55 PM IST
सार
बिलासपुर रेल मंडल के कंस्ट्रक्शन विभाग में पदस्थ इलेक्ट्रिक इंजीनियर पर महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न और नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत रेल मंत्री और महिला आयोग तक भी पहुंची थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर रेल मंडल के कंस्ट्रक्शन विभाग में तैनात इलेक्ट्रिक इंजीनियर के खिलाफ महिला सहकर्मी पर अनुचित दबाव बनाने और धमकी देने के आरोप में तोरवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत पीड़ित महिला कर्मचारी ने आरोपी अधिकारी पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यौन संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस और विभागीय स्तर पर शुरू हुई जांच
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला बिलासपुर रेल मंडल के निर्माण विभाग में प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये सेवाएं दे रही है। महिला ने आरोप लगाया कि विभाग में पदस्थ इलेक्ट्रिक इंजीनियर रुखमैया मीणा काफी समय से उस पर अनुचित संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जब महिला ने इस व्यवहार का कड़ा विरोध किया तो आरोपी अधिकारी ने उसे नौकरी से निष्कासित करवाने की धमकी दे डाली। इस उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद तोरवा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
रेल मंत्री और महिला आयोग तक पहुंची शिकायत
थाने में मामला दर्ज कराने से पूर्व पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए सीधे रेल मंत्री, राज्य महिला आयोग और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लिखित शिकायत भेजी थी। उच्च स्तर पर शिकायत का संज्ञान लिए जाने के बाद मामले की जांच जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी को सौंपने के निर्देश जारी किए गए थे। फिलहाल, पुलिस और संबंधित प्रशासनिक तंत्र आरोपी अधिकारी के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के आधार पर साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।