सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   a soldier girlfriend broke into his home and murdered his wife and son in Durg Chhattisgarh

Chhattisgarh: प्रेमिका ने मचाया कत्लेआम, जवान के घर में घुसकर पत्नी और बेटे की हत्या, बेटी की हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग-भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  एक महिला ने घर में घुसकर धारदार हथियार से परिवार के तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल है।
 

a soldier girlfriend broke into his home and murdered his wife and son in Durg Chhattisgarh
एसटीएफ जवान के परिवार पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग-भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार, 25 अप्रैल 2026 की सुबह एक महिला ने घर में घुसकर धारदार हथियार से परिवार के तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल है।

Trending Videos






घायल बेटी का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हमला करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। एसटीएफ जवान ललितेश यादव के परिवार पर यह हमला हुआ। ललितेश यादव वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं और घटना के समय वह रेलवे स्टेशन गए हुए थे। हमला करने वाली महिला ललितेश की प्रेमिका सरोजनी भारद्वाज बताई जा रही है। सरोजनी दुर्ग में ही रहती थी। ललितेश के घर से बाहर जाते ही उसने उसकी पत्नी और बच्चों पर कई बार वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन





सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी पहचान 
एसटीएफ जवान ललितेश और आरोपी महिला की जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों ने शादी भी कर ली थी। आरक्षक ने ही महिला को दुर्ग में घर लेकर रखवाया था। शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को आरक्षक ने पूर्व प्रेमिका को समझाकर वापस घर भेजा था। लेकिन शनिवार 25 अप्रैल 2026 की सुबह वह फिर घर पहुंच गई। आरोपी महिला मूलतः जांजगीर की रहने वाली है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी।

a soldier girlfriend broke into his home and murdered his wife and son in Durg Chhattisgarh
कातिल प्रेमिका - फोटो : Amar ujala digital
पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया 
इस घटना में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और 9 वर्ष के बेटे आदित्य यादव की मौत हो गई। उनकी बेटी नैना यादव गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। एक और बेटी अपनी जान बचाकर बाथरूम में छिप गई थी। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को पकड़ा और उसके हाथ से चाकू छीन लिया। सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने सरोजनी भारद्वाज को हिरासत में लेकर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed